Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :ईद, सरहुल, हिन्दू नववर्ष और रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सौहार्द बनाए रखने के निर्देश
Breaking News

Jamshedpur News :ईद, सरहुल, हिन्दू नववर्ष और रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए सौहार्द बनाए रखने के निर्देश

News DeskBy News DeskMarch 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर । शहर  में आने वाले प्रमुख त्योहारों ईद, सरहुल, हिन्दू नववर्ष और रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नगर भवन में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न आयोजन समितियों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और अलग-अलग समुदायों के लोग शामिल हुए।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना था।

श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं पर चर्चा

बैठक के दौरान विभिन्न आयोजन समितियों के प्रतिनिधियों ने त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई सुझाव और मांगें रखीं। इनमें साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की बात कही गई।

प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि सभी जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा किया जाएगा ताकि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की असुविधा न हो।

उपायुक्त ने सौहार्द बनाए रखने की अपील की

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बैठक में मौजूद सभी लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की पहचान हमेशा से विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच आपसी सद्भाव और शांति के साथ त्योहार मनाने की रही है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सभी एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहारों को मिलजुलकर मनाएं। साथ ही सभी को आगामी पर्वों की अग्रिम शुभकामनाएँ भी दीं।

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, जानिए कहां कितने फीट का होगा पुतला

अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर सतर्कता की सलाह

उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। यदि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दी जाए।

उन्होंने सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर भी जोर दिया और कहा कि भड़काऊ या संदिग्ध पोस्ट को बिना जांचे-परखे आगे फॉरवर्ड न करें।

जुलूसों में अनुशासन बनाए रखने की अपील

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषभ गर्ग ने आयोजकों से अपील की कि शोभायात्राओं और जुलूसों को संयमित और अनुशासित तरीके से निकाला जाए। उन्होंने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के उपयोग को बढ़ावा देने और प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट तथा समय का पालन करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करना सभी की जिम्मेदारी है।

Saraikela: चांडिल डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के आभूषण धनबाद से बरामद

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी मजबूत

पुलिस अधीक्षक सिटी कुमार शिवाशीष ने कहा कि त्योहारों के दौरान शहर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि नशे की हालत में किसी को भी जुलूस में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी और जो लोग साम्प्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, जानिए कहां कितने फीट का होगा पुतला

October 19, 2026

Saraikela: चांडिल डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के आभूषण धनबाद से बरामद

October 19, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

October 19, 2026
Recent Post

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, जानिए कहां कितने फीट का होगा पुतला

October 19, 2026

Saraikela: चांडिल डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के आभूषण धनबाद से बरामद

October 19, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

October 19, 2026

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में 99 शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

October 19, 2026

Airtel ने पेश किए Calling और SMS वाले तीन प्लान, 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगी यह सुविधा?

October 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group