Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :डॉ. रंजीत कर्ण बने कोल्हान विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव, कुलपति ने दी शुभकामनाएं
    Breaking News

    Jamshedpur News :डॉ. रंजीत कर्ण बने कोल्हान विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव, कुलपति ने दी शुभकामनाएं

    News DeskBy News DeskDecember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur ।

     कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कोऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर के भौतिकी विभाग के वरिष्‍ठ प्राध्यापक एवं नैक कोऑर्डिनेटर डॉ. रंजीत कर्ण को नया कुलसचिव (Registrar) नियुक्त किया है। कुलाधिपति कार्यालय द्वारा नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की।

    डॉ. रंजीत कर्ण उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दो दशक से अधिक समय से सक्रिय हैं। शिक्षण के साथ-साथ वे कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। नैक आंकलन से जुड़े कार्यों में उनका अनुभव काफी समृद्ध माना जाता है। इसी योगदान को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें कुलसचिव का दायित्व सौंपा है।

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, डॉ. कर्ण ने अपना योगदान तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय में दे दिया है। उनके योगदान स्वीकार करने के दौरान कुलपति प्रोफ. (डॉ.) अंजिला गुप्ता मौजूद रहीं। कुलपति ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि डॉ. कर्ण का अनुभव विश्वविद्यालय प्रशासन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के बीच तालमेल और भी मजबूत होगा तथा लंबित कार्यों के निपटारे में गति आएगी।

    कुलपति ने आगे कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय अकादमिक गुणवत्ता और प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में लगातार प्रयासरत है। ऐसे में एक अनुभवी एवं योग्य अधिकारी का कुलसचिव पद संभालना विश्वविद्यालय परिवार के लिए सकारात्मक संदेश है।

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. ए.के. झा ने दी। उन्होंने कहा कि डॉ. कर्ण की नियुक्ति विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाले समय में प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाने में मदद करेगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chiyabasa News Cooperative College Jamshedpur Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand Education News Kolhan university NAAC Coordinator Registrar Appointment University Administration कुलसचिव नियुक्ति कोल्हान विश्वविद्यालय डॉ रंजीत कर्ण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026
    Recent Post

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कृषि और स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, डीसी राजीव रंजन ने बैंकों को दिए खरीफ सीजन में KCC शिविर लगाने के निर्देश

    June 24, 2026

    Jamshedpur News :टीएमएच अस्पताल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group