Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur News :स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    News DeskBy News DeskMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं, टीकाकरण अभियान, डायलिसिस सेवा, कुपोषण प्रबंधन, संस्थागत प्रसव और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम समेत कई महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।

    स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही और पारदर्शिता पर बल

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि आम जनता को बेहतर सुविधा, भरोसा और सहज पहुंच उपलब्ध कराना भी जरूरी है। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सेवाओं को अधिक जनोन्मुख, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए।

    उन्होंने प्रखंड स्तर पर प्रत्येक माह नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने तथा अधीनस्थ कर्मियों के कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा।

    मिर्गी रोगियों की पहचान और उपचार में तेजी लाने के निर्देश

    प्रोजेक्ट उल्लास की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने मिर्गी रोगियों की पहचान एवं उपचार अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मरीजों के सतत फॉलोअप पर विशेष ध्यान देने को कहा।

    डायलिसिस और शिशु देखभाल सेवाओं की हुई समीक्षा

    सदर अस्पताल और घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में संचालित डायलिसिस सेवाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि मरीजों को किसी भी परिस्थिति में सेवा बाधित नहीं होनी चाहिए। मशीनों की सर्विसिंग और मेंटनेंस समय पर पूरा करने का निर्देश भी दिया गया।

    JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन ‘नार्कोस’ में आरपीएफ और जीआरपी को बड़ी कामयाबी, टाटानगर स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    शिशु केयर यूनिट और कुपोषण उपचार केंद्रों की समीक्षा में नवजात और कुपोषित बच्चों के समुचित इलाज पर जोर दिया गया। बहरागोड़ा, घाटशिला, मुसाबनी, पोटका और टेल्को स्थित एमटीसी केंद्रों में कम बेड ऑक्यूपेंसी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को महिला एवं बाल विकास विभाग, सेविका और सहिया के साथ समन्वय बनाकर अधिक बच्चों को उपचार से जोड़ने को कहा गया।

    टीकाकरण और संस्थागत प्रसव पर विशेष अभियान

    टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए घर-घर सत्यापन अभियान चलाने और वंचित परिवारों को जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

    संस्थागत प्रसव को लेकर उन्होंने जिले में 100 प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा होम डिलीवरी के मामलों का विश्लेषण कर समाधान निकालने को कहा।

    डेंगू-मलेरिया रोकथाम और समर कैंप पर चर्चा

    बैठक में डेंगू और मलेरिया जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग, साफ-सफाई और जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन अभियान और एनीमिया मुक्त भारत अभियान की भी समीक्षा की गई।

    Seraikela Kharsawan News :अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो पत्थर खदानों में मिली अनियमितताएं,उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    इस दौरान कुष्ठ आश्रम बाराद्वारी में 24 से 30 मई तक आयोजित होने वाले समर कैंप के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। समर कैंप में बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

    बैठक में डॉ साहिर पाल, डॉ अजय सिन्हा, डॉ मृत्युंजय धावड़िया समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Anemia Free India DC Rajeev Ranjan Dengue Prevention Dialysis Service Epilepsy Treatment Program Ghatshila Sub Divisional Hospital Health Department Review Meeting Healthcare Services Institutional Delivery Jamshedpur Health News Jharkhand health department Kushtha Ashram Baradwari Malaria Control Malnutrition Treatment Center Project Ullas Rural Health Scheme Sadar Hospital Jamshedpur Summer Camp 2026 Vaccination Campaign उपायुक्त राजीव रंजन एनीमिया मुक्त भारत कुपोषण उपचार केंद्र कुष्ठ आश्रम बाराद्वारी ग्रामीण स्वास्थ्य योजना घाटशिला अनुमंडल अस्पताल जमशेदपुर स्वास्थ्य समाचार झारखंड स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण अभियान डायलिसिस सेवा डेंगू रोकथाम प्रोजेक्ट उल्लास मलेरिया नियंत्रण मिर्गी उपचार अभियान सदर अस्पताल जमशेदपुर समर कैंप 2026 संस्थागत प्रसव स्वास्थ्य विभाग समीक्षा बैठक स्वास्थ्य सेवाएँ
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन ‘नार्कोस’ में आरपीएफ और जीआरपी को बड़ी कामयाबी, टाटानगर स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    Seraikela Kharsawan News :अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो पत्थर खदानों में मिली अनियमितताएं,उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    May 13, 2026

    Jamshedpur News :जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने की चैम्बर ने की अपील

    May 13, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन ‘नार्कोस’ में आरपीएफ और जीआरपी को बड़ी कामयाबी, टाटानगर स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    Seraikela Kharsawan News :अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो पत्थर खदानों में मिली अनियमितताएं,उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    May 13, 2026

    Jamshedpur News :जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने की चैम्बर ने की अपील

    May 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :स्वस्थ जमशेदपुर के संकल्प को साकार करने में जुटी विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्वी विस के बागुनहातु क्षेत्र को मिली 1.42 करोड़ की लागत वाली आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, विधायक पूर्णिमा साहू ने रखी आधारशिला

    May 13, 2026

    Jamshedpur News :स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group