Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :नौसेना दिवस पर टेल्को में पूर्व सैनिकों का संगम, 1971 के वीरों को दी श्रद्धांजलि
    Breaking News

    Jamshedpur News :नौसेना दिवस पर टेल्को में पूर्व सैनिकों का संगम, 1971 के वीरों को दी श्रद्धांजलि

    News DeskBy News DeskDecember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। भारतीय नौसेना की दक्षता, समन्वय और वीरता का प्रतीक नौसेना दिवस सोमवार को जमशेदपुर के टेल्को में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर 1971 के भारत-पाक युद्ध में नौसेना के पराक्रम को याद करते हुए पूर्व सैनिकों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के झारखंड प्रांत अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह और महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने भारत माता के चित्र एवं शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद परिषद के संस्थापक नरेंद्र गांगुली ने संगठन गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति के रंग से भर दिया।

    नौसेना दिवस के विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए पूर्व सैनिक सुखविंदर सिंह और योगेश कुमार ने 1971 के युद्ध में भारतीय नौसेना की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन ट्राइडेंट और ऑपरेशन पाइथन जैसी अभियानों ने पाकिस्तानी नौसेना की शक्ति को लगभग पंगु कर दिया था और विजय की नींव रखी थी।

    इस दौरान पूर्व नौसैनिक जयप्रकाश, निर्दोष कुमार, आर. ठाकुर और एसपी सिंह ने भी युद्ध के अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने INS राजपूत, अक्षय, वीर, निर्घट और निफ्ट जैसे जहाजों की तकनीकी क्षमता एवं युद्ध कौशल का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि किस तरह इन जहाजों की तैयारी, रणनीति और सजगता ने 1971 में भारत को निर्णायक बढ़त दिलाई।

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    कार्यक्रम में 1971 के युद्ध में डूबे INS खुकरी के 176 शहीद नौसैनिकों और उनके कमान अधिकारी कैप्टन महेंद्रनाथ मुल्ला को विशेष रूप से याद किया गया। कैप्टन मुल्ला के अदम्य साहस, त्याग और नौसैनिक मूल्यों को पूर्व सैनिकों ने राष्ट्र का अभिमान बताया।

    इस आयोजन में परिषद के सदस्यों—जितेंद्र कुमार सिंह, सिद्धनाथ सिंह, पी. शंकर, एसपी सिंह, राजीव कुमार, उमेश कुमार सिंह, किशोर कुमार, विनय कुमार, अनिल कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, योगेश्वर नंद सिंह, प्रकाश पटेल समेत अनेक पूर्व सैनिक सम्मानपूर्वक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दूसरे चरण में सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन हुआ, जहां सदस्यों ने देशभक्ति गीतों पर उत्साहपूर्वक भाग लिया। सैनिक परिवारों की उपस्थिति से पूरा वातावरण भावनात्मक और ऊर्जावान बना रहा।

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    अंत में उपस्थित लोगों के लिए भव्य भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें चाट, चाउमीन, कॉर्न चाट, केसर मिल्क, कॉफी, आइसक्रीम समेत शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजन परोसे गए। सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए कार्यक्रम की सराहना की और नौसेना दिवस के महत्व को याद किया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    1971 युद्ध Captain Mahendranath Mulla Indian Navy celebration Indian Navy Day Indian Navy heroes INS Khukri INS वीर Jamsetpur events Jamshedpur news Jharkhand ex-servicemen Naval war stories Navy bravery Navy martyrs tribute Navy veterans meet Operation Python Operation Trident Telco कार्यक्रम नौसेना दिवस नौसैनिक शौर्य पूर्व सैनिक परिषद भारतीय नौसेना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026
    Recent Post

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कृषि और स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, डीसी राजीव रंजन ने बैंकों को दिए खरीफ सीजन में KCC शिविर लगाने के निर्देश

    June 24, 2026

    Jamshedpur News :टीएमएच अस्पताल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group