Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS :नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के बीसीए विद्यार्थियों की शानदार प्लेसमेंट उपलब्धि

जमशेदपुर।

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के स्कूल ऑफ आईटी ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट अकादमिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की सफलता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। विश्वविद्यालय के बीसीए छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों टीसीएस (TCS) और विप्रो (WIPRO) में शानदार प्लेसमेंट प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इनका चयन 3.5 लाख के एनुअल पैकेज पर हुआ हैI

इस वर्ष कुल 41 विद्यार्थियों का चयन इन दो प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हुआ है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन, प्लेसमेंट सेल की अथक कोशिशों और विश्वविद्यालय प्रबंधन के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

READ MORE :VANDE BHARAT EXPRESS :पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच 22 जून से, किराया सहित जानिए पूरी डिटेल

इस गौरवपूर्ण अवसर पर माननीय रजिस्ट्रार श्री नागेन्द्र कुमार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, “यह पूरे विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। हमारे विद्यार्थियों ने न केवल अकादमिक उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है, बल्कि देश की शीर्ष कंपनियों की प्रतिस्पर्धी प्लेसमेंट प्रक्रिया में भी अपनी योग्यता सिद्ध की है। मैं सभी चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ और स्कूल ऑफ आईटी व प्लेसमेंट सेल को उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई देता हूँ।”

READ MORE :Jamshedpur: बारिश को लेकर जमशेदपुर DC का आदेश, कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल

स्कूल ऑफ आईटी के डीन डॉ. रंजन कुमार मिश्रा ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अभी कई और विद्यार्थियों की विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में प्लेसमेंट प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही और अच्छे परिणाम सामने आएंगे। डॉ. मिश्रा ने कहा, “यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों द्वारा दी गई निरंतर मार्गदर्शना, प्लेसमेंट सेल के योजनाबद्ध प्रयास और विश्वविद्यालय प्रबंधन के हरसंभव सहयोग का प्रतिफल है। हमारा निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को वैश्विक औद्योगिक मानकों के अनुरूप तैयार किया जाए और उन्हें प्रतिष्ठित कंपनियों में अवसर प्राप्त हो।”

टीसीएस में चयनित विद्यार्थियों में राषि तिवारी, किम शर्मा, शिवानी, अनुप्रिया रानी, मो० फ़ज़ल, कुणाल सेन, कैफ़ ख़ान, मोनिका पोद्दार, मीर आलमगीर, सिमरन कुमारी, श्रेयशी महान्ती, हर्ष दुबे, सैफ़ ख़ान, हिमांशु पांडेय, जे हेमा, पूजा साहू, लतीफुल रहमान, विकास यादव, निशा महतो, तालिया इक़बाल और अन्य शामिल हैं। वहीं विप्रो में चयनित विद्यार्थियों में मो० राशिद हैदर, निशांत कुमार, चेतन नायक, ताहा नसीम, राहुल मंडल, श्रुति मिश्रा, रीमा पोद्दार और अन्य शामिल हैं।

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय सदैव अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, कौशल उन्नयन कार्यक्रम, उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण और प्लेसमेंट तैयारियों को अपनी शिक्षा प्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाकर विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी कॉर्पोरेट दुनिया के लिए सशक्त बनाता रहा है।

इस शानदार उपलब्धि के साथ विश्वविद्यालय ने क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता को फिर एक बार सिद्ध किया है और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर प्लेसमेंट अवसर प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Exit mobile version