Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :नयी रौशनी के उपहार के साथ विदा हुए नेत्र रोगी
    Breaking News

    Jamshedpur News :नयी रौशनी के उपहार के साथ विदा हुए नेत्र रोगी

    News DeskBy News DeskApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नयी रौशनी के उपहार के साथ विदा हुए नेत्र रोगी

    जमशेदपुर, 13 अप्रैल। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से समाजसेवी दम्पति स्व. पुष्पारानी – कुलभूषण लाल जी छाबड़ा के पुण्य स्मृति मे आयोजित 814वें नेत्र शिविर के तीसरे व अंतिम दिन ऑपरेशन कराये 38 नेत्र रोगियों को विदाई दी गयी। इससे पूर्व नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी टीम द्वारा नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की गयी, जिसके पश्चात शिविर संयोजक छाबड़ा दम्पति के पुत्र संजय छाबड़ा अपने परिजनों सहित रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह तथा रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं के साथ नेत्र रोगियों को चश्मा पहनाया, दवा प्रदान किया, रेड क्रॉस कार्यकर्ता श्याम कुमार ने नेत्र रोगियों को आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान किया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने नेत्र रोगियों को विदा करते हुए उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना प्रदान किया तथा उनसे आग्रह किया कि आने वाले नेत्र शिविरों की वे अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को जानकारी प्रदान करें ताकि वे भी शिविर का लाभ उठा सके, उन्होने बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम का 815वां नेत्र शिविर टाटा स्टील एवं जापान की निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल (जमशेदपुर कंटिन्युअस एनेलिंग प्रोसेसिंग कम्पनी प्रा. लि.) के संयोजन में 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा।
    15 अप्रैल को पीएम टी.बी. फ्री इंडिया का पोषण किट वितरण
    जमशेदपुर, 13 अप्रैल। प्रत्येक माह की भांति रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा इस माह भी प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत जरूरतमंद टी.बी. मरीजों के बीच मासिक पौष्टिक खाद्यान्न का पोषण किट वितरण 15 अप्रैल को साकची स्थित रेड क्रॉस भवन से किया जायेगा। रेड क्रॉस सासाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने बताया कि इस माह के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के संयोजन में निक्षय मित्र के रूप में सहयोग प्राप्त किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम झारखंड की एकमात्र संस्था है जो नियमित रूप से टी.बी. मरीजों के स्वास्थ्य लाभ एवं क्षेत्र से टी. बी. उन्मूलन के लिए 3 वर्षों से अधिक समय से पोषण सहयोगी के रूप में सक्रिय है।

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    17 अप्रैल को यूसीआईएल के साथ बागजाता में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर
    जमशेदपुर, 13 अप्रैल। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम में साझेदारी कर इस वर्ष 30 से अधिक ग्रामीण स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कम्पनी के कमांड क्षेत्र में करने हेतु निर्णय लिया गया है, जिस कड़ी में शुक्रवार 17 अप्रैल को बागजाता मोसाबनी में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की तैयारी की गयी है। इस शिविर के बागजाता एवं आसपास के गांवो में निवास करने वाले लोगों को लाभ होगा।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Eye Care India Eye Surgery Camp India Eye Treatment Camp Free Eye Camp Jharkhand Free Medical Camp Jamshedpur Health Services Jharkhand Indian Red Cross Society Jamshedpur Eye Camp Jamshedpur Health News Jamshedpur News Today Jharkhand Medical Camp Netra Rogi Camp Netra Shivir News NGO Health Camp India Nutrition Kit Distribution Red Cross Jamshedpur Red Cross Society India Rural Health Camp India TB Free India Campaign UCIL health camp
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group