
जमशेदपुर।
रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की प्रेस वार्ता आज साकची स्थित एक होटल में हुई, जिसमे 21 जनवरी को,गोलमुरी स्थित होटल विवांता में नेशनल प्राइड मोमेंट अवार्ड टैलेंट्स नाइट की जानकारी दी गई,जिसमे बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रि पूनम ढिल्लन मुख्य रूप से उपस्थित होगी
रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की आशा सिंह ने जानकारी दी कि,टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन 4 के ग्रैंड फिनाले में फ्लाइट रद्द होने की वजह से मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लन कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई थी,किंतु इस बार 21 जनवरी को एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है,जिसमे नृत्य,संगीत समेत राज्य की संस्कृति की झांकी भी दिखाई जाएगी और साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को नेशनल प्राइड मोमेंट सम्मान कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसमें मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लन सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित रहेंगी,कार्यक्रम शाम 6 बजे आरंभ होगा,जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामाजिक,राजनीतिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे जनों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा, रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट के सत्यजीत सिंह राजपूत एवं आरफीन अशरफ ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में प्रवेश सिर्फ प्रतिभागियों को होगा,जिन्हें प्रवेश पत्र उपलब्ध करवा दिए जाएंगे
आज की प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की आशा सिंह,सत्यजीत सिंह राजपूत,आरफीन अशरफ,शिवानी ओझा,बसंत दास उपस्थित रहे
