


JAMSHEDPUR
नगरपालिका चुनाव–2026 हेतु मतदान दिवस 23 फरवरी को निर्धारित है। मतदान के कार्य को सफल, सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी तथा सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में मतदान दलों का अंतिम रेंडमाइजेशन समाहरणालय सभागार में संपन्न कराया गया। यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कंप्यूटराइज्ड प्रणाली के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। रेंडमाइजेशन के उपरांत चाकुलिया नगर पंचायत के 18 मतदान केन्द्रों, जुगसलाई नगर परिषद के 41 तथा मानगो नगर निगम के 190 मतदान केन्द्रों हेतु प्रत्येक बूथ हेतु पांच पोलिंग पार्टियों को बूथ आवंटित कर दिए गए। निर्वाचन प्रक्रिया की निरंतरता और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारी के तहत कुल 32 अतिरिक्त पोलिंग पार्टियों का भी रेंडमाइजेशन किया गया, जिनमें चाकुलिया के लिए 5, जुगसलाई के लिए 8 तथा मानगो के लिए 19 अतिरिक्त पोलिंग पार्टियां शामिल हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान दलों के लिए मतदान सामग्री वितरण एवं प्रेषण की संपूर्ण व्यवस्था सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है । उन्होने मतदाताओं ले अपील किया कि निर्भिक होकर बिना किसी प्रकार के दबाव में आए अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जिला प्रशासन द्वारा नगरपालिका चुनाव–2026 के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और प्रत्येक स्तर पर सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।


'Brown Sugar Wali Bhabhi's' black business is spread from Jamshedpur to many cities of Jharkhand-Bihar 23 February Voting News Additional Polling Party Selection Chakulia Jugsalai Mango Polls District Election Officer Jamshedpur Election Booth Allotment 2026 Election Material Distribution Final Randomization Polling Party Jamshedpur Jamshedpur Election News jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jharkhand Election Update Jharkhand Urban Body Election Jugsalai Nagar Parishad election Mango Nagar Nigam Election Municipal Election 2026 Jharkhand Polling Booth Preparation News Polling Party Allocation News Randomization Process Election Transparent Election Process Urban Local Body Election 2026 चाकुलिया नगर पंचायत चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव नगरपालिका चुनाव 2026

