Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS :करीम सिटी कॉलेज में नवागत विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, नए सत्र की शुरुआत 5 अगस्त से

जमशेदपुर।
साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर (FYUGP-2025-2029) के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों की भी उपस्थिति रही।

कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के सभी शिक्षक-प्राध्यापकों ने इस अवसर पर विद्यार्थियों से परिचय स्थापित किया और उन्हें शैक्षणिक यात्रा के आरंभ पर शुभकामनाएं दीं। स्वागत समारोह में डॉ. मो. मुइज अशरफ (लाइब्रेरी इंचार्ज), डॉ. मोहम्मद मुअज्जम नजरी (कॉमर्स इंचार्ज), डॉ. अनवर शहाब (कला संकाय प्रभारी), डॉ. तुफैल अहमद (साइंस इंचार्ज), डॉ. बी. एन. त्रिपाठी (मुख्य परीक्षा नियंत्रक) समेत अन्य कई शिक्षकों ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

READ MORE :बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को किया अलर्ट, कहा – सीआईडी ने बजे उगाही का हथियार…

अपने संबोधन में प्राध्यापकों ने कॉलेज की नियमावली, अनुशासन, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली और व्यक्तित्व विकास हेतु संचालित संस्थाओं की जानकारी दी। समारोह का संचालन नामांकन प्रभारी एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. यहिया इब्राहीम ने किया। उन्होंने जानकारी दी कि नए सत्र की कक्षाएं 5 अगस्त से आरंभ होंगी।

एक अहम घोषणा में उन्होंने बताया कि इस वर्ष से कॉलेज विद्यार्थियों के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है। साथ ही, विद्यार्थियों को शैक्षणिक पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न अतिरिक्त सर्टिफिकेट कोर्स भी निशुल्क कराए जाएंगे, ताकि उनका समग्र विकास हो सके और रोजगार की दृष्टि से वे अधिक सक्षम बनें।

READ MORE :Jharkhand High Court: वाहनों के प्रेशर हार्न, अनधिकृत लाइटें और झंडा तत्काल हटाएं, रात दस से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर भी बैन

समारोह के अंत में प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने सभी नवागंतुक विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का कॉलेज में स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि कॉलेज प्रशासन उनके सर्वांगीण विकास और किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version