Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :भारी बारिश में ढहा घर, विधायक संजीब सरदार ने तत्काल की सहायता

पोटका,
पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सिकीरसाईं गांव में शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण एक गरीब परिवार का घर पूरी तरह ढह गया. इस दुखद स्थिति की जानकारी क्षेत्र भ्रमण पर निकले स्थानीय विधायक संजीब सरदार को जैसे ही मिली, वे तुरंत पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे.

पीड़ित परिवार द्वारा मोबाइल पर घर गिरने की तस्वीरें दिखाए जाने के बाद विधायक श्री सरदार ने बिना किसी औपचारिकता या विलंब के, अपने निजी कोष से घर के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की. विधायक की यह संवेदनशीलता और त्वरित सहायता देखकर मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने सराहना की और आभार प्रकट किया.

READ MORE :Taranagar Station: बारिश के दौरान हावड़ा, बिहार समेत अन्य रुट की ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान

स्थानीय लोगों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जिस प्रकार से विधायक संजीब सरदार ने मदद का हाथ बढ़ाया, वह एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है. ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानपूर्वक ‘पोटका का बेटा’ कहकर पुकारा और धन्यवाद ज्ञापित किया.

इस अवसर पर विधायक श्री सरदार ने कहा, “जनता की सेवा ही मेरा कर्तव्य और संकल्प है. मैं सदैव अपने क्षेत्र के हर जरूरतमंद के साथ खड़ा हूं.” विधायक की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि जब जनप्रतिनिधि संवेदनशील हों, तो कोई भी समस्या असंभव नहीं होती.

READ MORE :Jharkhand: ग्राम प्रधान और भाजपा नेता बलराम मुंडा को पहले बेरहमी से पीटा, फिर गोली मारकर कर दी हत्या

भारी बारिश में पोटका विधायक संजीव सरदार बने गरीबों के संकटमोचक सैकड़ों प्रभावितों से मिले,

बीते 24 घंटे से हो रही मूसलधार बारिश ने पोटका प्रखंड के कई इलाकों में तबाही मचा दी है। विशेषकर आदिवासी व गरीब समुदाय के घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। मिट्टी और खपरैल से बने कई घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए, जिससे अनेक परिवार बेघर हो गए हैं।

इस संकट की घड़ी में पोटका विधायक संजीव सरदार अपने कार्यकर्ताओं के साथ खुद मैदान में उतरे। वे रविवार को भारी बारिश के बीच ग्रामीण इलाकों का दौरा करते हुए पीड़ित परिवारों से मिले। उन्होंने हर टूटे घर और बेघर हुए परिजनों की हालात देखी और उन्हें तत्काल तिरपाल देकर ढांढस बंधाया.

विधायक ने मौके पर ही अपने निजी खर्चे से राशन, तिरपाल व स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध करवाया. उन्होंने कहा कि,
“बारिश के कारण जिन परिवारों का घर उजड़ गया है, तत्काल सेवा उपलब्ध करवाया जा रहा है.

READ MORE :Railway: वेटिंग टिकटों की संख्या 25 प्रतिशत तक सीमित करने के फैसले पर कर्मचारी ही उठ रहे सवाल? जानेंं रेल मंत्रालय ने क्या कहा

स्थानीय ग्रामीणों ने जताया आभार

ग्रामीणों ने विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि संजीव सरदार हर संकट में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। गांव की एक बुजुर्ग महिला ने कहा, “जब हमारा घर गिरा तो डर के मारे कुछ सूझ नहीं रहा था, लेकिन विधायक जी को सामने देखकर हिम्मत बंध गई।”

Exit mobile version