Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :31 मई तक पीएम आवास की चाबी नहीं मिली तो 1 जून से अनशन करेंगे सरयू राय
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :31 मई तक पीएम आवास की चाबी नहीं मिली तो 1 जून से अनशन करेंगे सरयू राय

    News DeskBy News DeskMay 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: बिरसानगर पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) के 100 से अधिक लाभार्थी एक बार फिर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मिले और अपना दुखड़ा सुनाया। लाभुकों ने आग्रह किया कि उन्हें 31 मई तक किसी भी हाल में आवंटित फ्लैट की चाबी दिलवाई जाए। सरयू राय ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह इस मुद्दे पर लगातार काम कर रहे हैं और जल्द ही इसका समाधान निकलेगा।

    मंत्री सुदिव्य सोनू से बातचीत और अनशन की चेतावनी

    सरयू राय ने लाभुकों के सामने ही नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से फोन पर बात की और चाबी सौंपने का आग्रह किया। मंत्री ने जवाब दिया कि उन्हें अपना वादा याद है, लेकिन इसमें 10-15 दिन का समय और लग सकता है क्योंकि एक काम को अभी प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिली है। इस गोलमोल जवाब पर सरयू राय ने साफ शब्दों में अल्टीमेटम दिया कि अगर 31 मई तक लाभार्थियों को चाबी नहीं मिली, तो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 1 जून को डीसी ऑफिस के सामने अनशन पर बैठ जाएंगे।

    ड्रेनेज और सड़क निर्माण की वर्तमान स्थिति

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    सरयू राय ने बताया कि पीएम आवास के दो ब्लॉक तैयार हैं, लेकिन ड्रेनेज का काम अधूरा है। जेएनएसी (JNAC) के अनुसार एक ड्रेनेज बनकर तैयार है, जबकि दूसरे में 15 दिन और लगेंगे। वहीं, जुडको (JUDCO) को सड़क बनानी थी। फिलहाल जुडको ने सड़क के गड्ढों में टाटा स्टील का स्लैग (छाई) भरकर उसे चलने लायक बना दिया है। स्थायी सड़क के लिए विभागीय सचिव से प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजार है।

    बिजली मीटर और आवंटन में अनियमितता के आरोप

    बिजली विभाग और लाभुकों के दावों में बड़ा अंतर सामने आया है। विभाग का कहना है कि 192 घरों में मीटर लग चुके हैं, जबकि लाभुकों के मुताबिक सिर्फ 85 घरों में ही मीटर लगे हैं। इसके अलावा, ऐसी भी सूचनाएं मिल रही हैं कि योजना का लाभ उन लोगों को भी दे दिया गया है जिनके पास पहले से पक्के मकान हैं, जबकि यह योजना बेघरों के लिए है। बुधवार सुबह सरयू राय खुद मौके पर जाकर इन सभी तथ्यों की जांच करेंगे।

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    लाभुकों पर बैंक ईएमआई और किराये का दोहरा बोझ

    सरयू राय ने स्पष्ट किया कि उनका पूरा फोकस जल्द से जल्द चाबी दिलाने पर है। लाभार्थियों पर बैंक के कर्ज की ईएमआई का बोझ शुरू हो गया है और साथ ही उन्हें वर्तमान मकान का किराया भी देना पड़ रहा है। वे जल्द ही मंत्री से दोबारा बात कर एक निश्चित तारीख तय करने की मांग करेंगे, ताकि लाभुकों को आर्थिक संकट से राहत मिल सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Birsanagar Housing Project Birsanagar PM Awas Jamshedpur DC office Jamshedpur news Jharkhand housing news Jharkhand Urban Development Minister Jnac / jamshedpur JUDCO Jharkhand PM Awas keys handover PM Awas Yojana beneficiary PM Awas Yojana Jamshedpur Saryu Roy hunger strike Saryu Roy Jamshedpur Saryu Roy news Sudivya Kumar Sonu Tata Steel slag road जमशेदपुर डीसी ऑफिस जमशेदपुर न्यूज जुडको जेएनएसी झारखंड नगर विकास मंत्री झारखंड समाचार पीएम आवास आवंटन पीएम आवास की चाबी पीएम आवास योजना जमशेदपुर बिजली मीटर विवाद बिरसानगर पीएम आवास विधायक सरयू राय सरयू राय अनशन सुदिव्य कुमार सोनू
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group