Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों का जमशेदपुर आगमन, उपायुक्त राजीव रंजन और एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने किया स्वागत
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों का जमशेदपुर आगमन, उपायुक्त राजीव रंजन और एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने किया स्वागत

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर, 8 जुलाई। भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 2010 बैच के अधिकारी सुशील प्रसाद एवं मो. शाहिद आलम मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCP-II) के तहत झारखंड परिदर्शन के क्रम में बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर परिसदन में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

    इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और आईएफएस अधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ, जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के प्रशासनिक, औद्योगिक और विकासात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

    जिले की प्रशासनिक और औद्योगिक पहचान से कराया अवगत

    उपायुक्त राजीव रंजन ने दोनों भारतीय विदेश सेवा अधिकारियों को पूर्वी सिंहभूम जिले की भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक संरचना, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा जमशेदपुर की देश की अग्रणी औद्योगिक नगरी के रूप में स्थापित पहचान से अवगत कराया।

    Seraikella-kharsawan: फुटबॉल लीग में एनएससी बुरुडीह का जलवा,सुमित स्पोर्टिंग सीनी ने भी दर्ज की शानदार जीत

    उन्होंने जिले में संचालित प्रमुख विकास योजनाओं, औद्योगिक प्रगति, आधारभूत संरचना के विकास, निवेश की संभावनाओं तथा सुशासन की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे नवाचारों की भी विस्तृत जानकारी साझा की।

    विकास कार्यों और प्रशासनिक नवाचारों की मिली जानकारी

    बैठक के दौरान जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नागरिक सेवाओं में पारदर्शिता, डिजिटल प्रशासन, औद्योगिक समन्वय तथा विकास परियोजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को बताया गया कि जिला प्रशासन विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार नवाचार कर रहा है।

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला में श्रीजगन्नाथ रथ महोत्सव की तैयारियां तेज,पहली बार चलेगी बाइक एंबुलेंस

    आईएफएस अधिकारियों ने की जिला प्रशासन की सराहना

    भारतीय विदेश सेवा के दोनों अधिकारियों ने पूर्वी सिंहभूम जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, औद्योगिक विकास और सुशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड परिदर्शन के दौरान जमशेदपुर का अनुभव ज्ञानवर्धक रहा और जिले की विकास यात्रा तथा प्रशासनिक मॉडल से उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं।

    मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (MCP-II) के तहत देश के विभिन्न राज्यों का अध्ययन कर रहे आईएफएस अधिकारियों के लिए यह भ्रमण प्रशासनिक अनुभवों के आदान-प्रदान और विकास मॉडल को समझने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Administrative Innovation Civil Services Training Deputy Commissioner Rajeev Ranjan Development News Development Projects District Administration East Singhbhum administration east singhbhum news Foreign Service Officers Good Governance Governance Model Government News IFS Officers India Foreign Service News Indian Foreign Service Industrial City Jamshedpur Industrial Development Jamshedpur Jamshedpur Administration Jamshedpur breaking news Jamshedpur latest news Jamshedpur news Jamshedpur today news Jamshedpur updates Jharkhand Administration Jharkhand Development Jharkhand news Jharkhand Visit MCP-II Mid Career Training Programme Rajeev Ranjan DC Jamshedpur SSP Ehtesham Waqrib
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan: फुटबॉल लीग में एनएससी बुरुडीह का जलवा,सुमित स्पोर्टिंग सीनी ने भी दर्ज की शानदार जीत

    July 8, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला में श्रीजगन्नाथ रथ महोत्सव की तैयारियां तेज,पहली बार चलेगी बाइक एंबुलेंस

    July 8, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां के विद्यालयों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप, 258 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी गई निःशुल्क दवाएं

    July 8, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan: फुटबॉल लीग में एनएससी बुरुडीह का जलवा,सुमित स्पोर्टिंग सीनी ने भी दर्ज की शानदार जीत

    July 8, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला में श्रीजगन्नाथ रथ महोत्सव की तैयारियां तेज,पहली बार चलेगी बाइक एंबुलेंस

    July 8, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां के विद्यालयों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप, 258 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी गई निःशुल्क दवाएं

    July 8, 2026

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला परिसदन में झामुमो की महत्वपूर्ण बैठक,संगठन सशक्तिकरण एवं मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति

    July 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैंबर ने GST ग्रिवांस रिड्रेसल कमेटी की बैठक में उठाए व्यापारियों के अहम मुद्दे, पोर्टल सुधार और एमनेस्टी योजना की मांग

    July 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group