Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :IGNOU अध्ययन केंद्र-0502 में इंडक्शन मीटिंग आयोजित, विद्यार्थियों को दी गई पाठ्यक्रम और करियर की जानकारी
    Breaking News

    Jamshedpur News :IGNOU अध्ययन केंद्र-0502 में इंडक्शन मीटिंग आयोजित, विद्यार्थियों को दी गई पाठ्यक्रम और करियर की जानकारी

    News DeskBy News DeskMay 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में हुआ कार्यक्रम

    जमशेदपुर। IGNOU अध्ययन केंद्र-0502, Jamshedpur Co-operative College में रविवार को जनवरी सत्र 2026 के नवनामांकित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इंडक्शन मीटिंग का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को इग्नू की शिक्षा प्रणाली, पाठ्यक्रम और विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी देना था।

    डॉ. मोतीराम ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारी

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इग्नू क्षेत्रीय केंद्र रांची के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मोतीराम थे। उन्होंने विद्यार्थियों को इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों, उनकी वैधता, अध्ययन सामग्री, काउंसलिंग, री-रजिस्ट्रेशन, असाइनमेंट और परीक्षा प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    उन्होंने कहा कि इग्नू की अध्ययन सामग्री और डिग्री की गुणवत्ता देशभर में मान्य और उपयोगी है। विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अध्ययन सामग्री में निहित ज्ञान को अपने जीवन और करियर में भी उतारना चाहिए।

    विद्यार्थियों को रोजगार के लिए प्रेरित किया

    अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अशोक कुमार रवानी ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अपने क्षेत्र में मेहनत से पढ़ाई कर बेहतर रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण प्यारे का शुभकामना संदेश भी पढ़कर सुनाया।

    Jamshedpur: गोलमुरी में पानी टंकी के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई, हादसे में युवक की मौत

    डॉ. रवानी ने कहा कि इग्नू विद्यार्थियों को लचीली और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, जिससे वे नौकरी के साथ भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

    इग्नू की ऑनलाइन सेवाओं की दी जानकारी

    डॉ. मोतीराम ने विद्यार्थियों को इग्नू के विभिन्न डिवीजनों और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी। साथ ही उन्होंने इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सेवाओं और ऑनलाइन सुविधाओं के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया।

    कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं और विशेषज्ञों ने उनके सवालों के जवाब दिए।

    Tata motors Workshop Fire: टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में भीषण आग, चपेट में आने से छह वाहन पूरी तरह जलकर राख

    140 से अधिक शिक्षार्थी हुए शामिल

    कार्यक्रम का स्वागत भाषण सहायक समन्वयक डॉ. मो. इरशाद खान ने दिया, जबकि मंच संचालन श्री स्वरूप कुमार मिश्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजेश कुमार ने किया।

    इस इंडक्शन मीटिंग में लगभग 140 से अधिक शिक्षार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एकेडमिक काउंसलर डॉ. स्वाति सोरेन, डॉ. पुष्पा तिवारी, डॉ. पल्लवी सहाय, श्री के. ईश्वर राव और श्री बिरुपक्ष महतो समेत कई शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्ययन केंद्र के कई कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Distance Education News Dr Motiram IGNOU IGNOU Admission 2026 IGNOU Assignment Process IGNOU Counseling IGNOU Courses Information IGNOU Induction Meeting IGNOU Jamshedpur IGNOU Latest Update IGNOU Ranchi IGNOU Re Registration IGNOU Students Meeting IGNOU Study Centre 0502 Jamshedpur Co-operative College Jamshhedpur Education News इग्नू अध्ययन केंद्र 0502 इग्नू इंडक्शन मीटिंग इग्नू जमशेदपुर जमशेदपुर शिक्षा समाचार दूरस्थ शिक्षा समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलमुरी में पानी टंकी के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई, हादसे में युवक की मौत

    August 24, 2026

    Tata motors Workshop Fire: टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में भीषण आग, चपेट में आने से छह वाहन पूरी तरह जलकर राख

    August 24, 2026

    Saraikela: चांडिल बाजार में अवैध लॉटरी के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, कई दुकानों की जांच की

    August 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलमुरी में पानी टंकी के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई, हादसे में युवक की मौत

    August 24, 2026

    Tata motors Workshop Fire: टाटा ऑटो मोटर्स वर्कशॉप में भीषण आग, चपेट में आने से छह वाहन पूरी तरह जलकर राख

    August 24, 2026

    Saraikela: चांडिल बाजार में अवैध लॉटरी के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, कई दुकानों की जांच की

    August 24, 2026

    Jamshedpur: गोविंदपुर के अन्ना चौक के पास फिर हादसा, तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे दो युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दोनों युवक घायल

    August 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: क्या झारखंड में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है? विद्युत महतो ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    August 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group