Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: क्या झारखंड में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है? विद्युत महतो ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: क्या झारखंड में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है? विद्युत महतो ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2026Updated:August 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर छात्रों, युवाओं और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के दमन का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राज्य में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि अपने अधिकारों, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर आवाज उठाने वाले छात्रों एवं युवाओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करना और उन्हें प्रताड़ित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

    छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर हमला

    विद्युत महतो ने आरोप लगाया कि जब राज्य का युवा भ्रष्टाचार, नियुक्ति प्रक्रिया और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार से सवाल करता है तथा अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरता है, तो उसे लाठियों का सामना करना पड़ता है।

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और सरकार से सवाल पूछना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। यदि किसी आंदोलन के दौरान कानून का उल्लंघन होता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने के लिए मुकदमों का सहारा लेना उचित नहीं है।

    JAMSHEDPUR NEWS: विद्यापति परिषद बागबेड़ा की नई कार्यकारिणी गठित, अनूप मिश्रा ‘ज्योति’ अध्यक्ष चुने गए

    सोशल मीडिया पर सवाल उठाने वालों की कार्रवाई पर चिंता

    सांसद ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र की बुनियाद है और सरकार की आलोचना को अपराध के रूप में देखने की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए उचित नहीं है।

    उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की समस्याओं को दबाने के बजाय उनके साथ संवाद स्थापित करना चाहिए। रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, नियुक्तियों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से विचार कर समाधान निकालना चाहिए।

    ‘मुकदमों से युवाओं की आवाज नहीं दबेगी’

    विद्युत वरण महतो ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डराने-धमकाने या मुकदमों के जरिए युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि झारखंड का युवा अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर जागरूक है और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा।

    JAMSHEDPUR NEWS: आवाज़-ए-मंच की सावन क्वीन 2026 धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

    सांसद ने राज्य सरकार से लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    action against students bjp Competitive Exams democracy employment issue freedom of expression Hemant Soren Jamshedpur news jharkhand government Jharkhand Politics Student Protest undeclared emergency Vidyut Mahato Vidyut Varan Mahato Youth Protest सांसद विद्युत महतो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: विद्यापति परिषद बागबेड़ा की नई कार्यकारिणी गठित, अनूप मिश्रा ‘ज्योति’ अध्यक्ष चुने गए

    August 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: आवाज़-ए-मंच की सावन क्वीन 2026 धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

    August 23, 2026

    Railway News :पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन, 12 ट्रेनों का परिचालन मालतीपाटपुर से बदला

    August 23, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: क्या झारखंड में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है? विद्युत महतो ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    August 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विद्यापति परिषद बागबेड़ा की नई कार्यकारिणी गठित, अनूप मिश्रा ‘ज्योति’ अध्यक्ष चुने गए

    August 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: आवाज़-ए-मंच की सावन क्वीन 2026 धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

    August 23, 2026

    Railway News :पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन, 12 ट्रेनों का परिचालन मालतीपाटपुर से बदला

    August 23, 2026

    RANCHI NEWS: अर्जुन मुंडा ने कृष्णा मुंडा के परिजनों से की मुलाकात, पार्थिव शरीर लाने के प्रयास तेज

    August 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group