Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»RANCHI NEWS: अर्जुन मुंडा ने कृष्णा मुंडा के परिजनों से की मुलाकात, पार्थिव शरीर लाने के प्रयास तेज
    Breaking News

    RANCHI NEWS: अर्जुन मुंडा ने कृष्णा मुंडा के परिजनों से की मुलाकात, पार्थिव शरीर लाने के प्रयास तेज

    News DeskBy News DeskAugust 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बुंडू के बेसराडीह गांव पहुंचकर रेल हादसे में जान गंवाने वाले कृष्णा मुंडा के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कृष्णा मुंडा का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द पैतृक गांव लाने के लिए राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं रांची के उपायुक्त से बात की।

    बेसराडीह निवासी कृष्णा मुंडा रोजगार की तलाश में चेन्नई जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हुए रेल हादसे में उनकी मौत हो गई। परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके लिए पार्थिव शरीर को वापस गांव लाना मुश्किल हो रहा है। बताया गया कि बीते तीन दिनों से पार्थिव शरीर वहीं पड़ा हुआ है।

    मुख्य सचिव और उपायुक्त से की बात

    घटना की जानकारी मिलने के बाद अर्जुन मुंडा ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने मुख्य सचिव और रांची उपायुक्त से आग्रह किया कि कृष्णा मुंडा का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द सम्मानपूर्वक बेसराडीह पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    अर्जुन मुंडा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए और अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर शीघ्र गांव पहुंचे।

    JAMSHEDPUR NEWS: क्या झारखंड में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है? विद्युत महतो ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    माइग्रेंट सेल की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

    पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य के माइग्रेंट सेल की कार्यप्रणाली पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में झारखंड से दूसरे राज्यों में जाने वाले लोगों की मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए कई बार व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करने की स्थिति सामने आई है।

    उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं को देखते हुए माइग्रेंट सेल को अधिक सक्रिय और संवेदनशील बनाने की जरूरत है। राज्य सरकार को दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए जाने वाले झारखंड के श्रमिकों का अद्यतन डेटा रखना चाहिए, ताकि संकट की स्थिति में उन्हें और उनके परिवारों को तत्काल सरकारी सहायता मिल सके।

    अर्जुन मुंडा ने कहा कि अपने लोगों की जानकारी रखना और विपत्ति के समय उनकी सहायता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। किसी परिवार को अपने परिजन का पार्थिव शरीर वापस लाने के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़े, ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए।

    JAMSHEDPUR NEWS: विद्यापति परिषद बागबेड़ा की नई कार्यकारिणी गठित, अनूप मिश्रा ‘ज्योति’ अध्यक्ष चुने गए

    उन्होंने दिवंगत कृष्णा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Arjun Munda Besradiha Bundu Chennai railway accident Chief Secretary jharkhand government Jharkhand news Krishna Munda Migrant Cell migrant labourers migrant workers mortal remains railway accident Ranchi Deputy Commissioner Ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: क्या झारखंड में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है? विद्युत महतो ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    August 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विद्यापति परिषद बागबेड़ा की नई कार्यकारिणी गठित, अनूप मिश्रा ‘ज्योति’ अध्यक्ष चुने गए

    August 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: आवाज़-ए-मंच की सावन क्वीन 2026 धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

    August 23, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: क्या झारखंड में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है? विद्युत महतो ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    August 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विद्यापति परिषद बागबेड़ा की नई कार्यकारिणी गठित, अनूप मिश्रा ‘ज्योति’ अध्यक्ष चुने गए

    August 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: आवाज़-ए-मंच की सावन क्वीन 2026 धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

    August 23, 2026

    Railway News :पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन, 12 ट्रेनों का परिचालन मालतीपाटपुर से बदला

    August 23, 2026

    RANCHI NEWS: अर्जुन मुंडा ने कृष्णा मुंडा के परिजनों से की मुलाकात, पार्थिव शरीर लाने के प्रयास तेज

    August 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group