Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :डूरंड कप ट्रॉफी टूर से पहले XLRI सभागार का निरीक्षण, उपायुक्त और SSP ने दिए निर्देश

जमशेदपुर।

एशिया का बहुप्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2025 का आयोजन आगामी 27 जुलाई से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में होने जा रहा है। इसके पूर्व, 7 जुलाई को XLRI सभागार में ट्रॉफी का भव्य अनावरण एवं 7-8 जुलाई को डूरंड कप ट्रॉफी टूर का आयोजन प्रस्तावित है।

ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम एवं ट्रॉफी टूर के मद्देनजर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने मुख्य कार्यक्रम स्थल (XLRI) का निरीक्षण किया। मौके पर आयोजन समिति के सदस्यगण, भारतीय सेना, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :रोटरी क्लब के रक्तदान शिविर में 107 यूनिट रक्त संग्रह, डॉक्टर्स डे और सीए डे भी मनाया गया

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 7 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक XLRI सभागार में ट्रॉफी का अनावरण किया जाएगा। 7 व 8 जुलाई को शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर ट्रॉफी टूर किया जाएगा । निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने ट्रॉफी टूर के रूट चार्ट, विधि व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य लॉजिस्टिक पहलुओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि डूरंड कप जैसे ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन का जमशेदपुर में होना जिले के लिए गौरव का विषय है। ट्रॉफी टूर और मुकाबलों के माध्यम से युवाओं में खेल के प्रति रुचि और उत्साह को नया आयाम मिलेगा। जिला प्रशासन हर स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

READ MORE :Tata Steel ‘Ethics Month’: टाटा स्टील में से सभी लोकेशनों पर एथिक्स मंथ समारोह की शुरुआत, इस वर्ष की थीम है ‘एक संहिता, एक प्रतिबद्धता’

Exit mobile version