Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों से जमशेदपुर को मिली बड़ी राहत, एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम की स्थायी तैनाती से आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती
Breaking News

Jamshedpur News :विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों से जमशेदपुर को मिली बड़ी राहत, एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम की स्थायी तैनाती से आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती

News DeskBy News DeskJuly 3, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के निरंतर प्रयासों और सक्रियता का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। विगत दिनों पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह स्थित बाबूडीह घाट, सुवर्णरेखा नदी में दो किशोरों की डूबने से हुई दुखद घटना के बाद, जब जिला प्रशासन से अपेक्षित सहायता नहीं मिल सकी, तब विधायक साहू ने दिनांक 28 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर जिले के नदी घाटों एवं तालाबों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की 24 घंटे सातों दिन उपलब्धता सुनिश्चित करने और आपातकालीन परिस्थितियों में एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की तत्पर तैनाती की मांग की थी।

READ MORE :Jamshedpur News :यूआईएसएल उपभोक्ताओं को भी सरकार 200 यूनिट बिजली फ्री देने पर सहमत, पेयजल कनेक्शन भी मिलेगा

विधायक पूर्णिमा साहू ने इस पत्र की प्रतिलिपि झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव, सचिव (आपदा प्रबंधन प्रभाग), एनडीआरएफ पटना के कमांडेंट और राज्य आपदा मोचन बल, झारखंड रांची के समादेष्टा को भी भेजी थी, ताकि विषय को राज्यस्तर पर गंभीरता से लिया जा सके। विधायक के प्रयासों और जिला प्रशासन की सक्रियता के फलस्वरूप अब पूर्वी सिंहभूम जिला को एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय स्थायी यूनिट प्राप्त हो गई है, जो किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए हमेशा तैयार रहेगी।

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

विधायक पूर्णिमा साहू ने इस निर्णय के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनसुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एनडीआरएफ की स्थायी तैनाती से भविष्य में किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। भविष्य में भी मेरा प्रयास हमेशा रहेगा कि जमशेदपुर शहर सुरक्षित और सशक्त बने।

READ MORE :पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा बारीडीह एवं परसुडीह शाखाओं का गठन

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

उन्होंने कहा कि, इससे पहले जमशेदपुर जैसे औद्योगिक नगरी में किसी भी आपात स्थिति जैसे नदी में डूबने, गैस रिसाव, बाढ़ या भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान एनडीआरएफ को रांची, पटना या अन्य स्थानों से बुलाना पड़ता था, जिससे राहत व बचाव कार्यों में देरी होती थी। परंतु अब स्थानीय स्तर पर एनडीआरएफ टीम की उपलब्धता से समय पर कार्रवाई संभव हो सकेगी और आमजन के जान-माल की सुरक्षा हेतु तेजी लाई जा सकेगी।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के अनुरोध पर राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने इस तैनाती को स्वीकृति दी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026
Recent Post

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026

Supreme Court…बच्चों को इंटरनेट तक पहुंचने का मौलिक अधिकार, उपयोग पर पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती

October 18, 2026

Road Accident…MP में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत, 40 से अधिक लोग घायल

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group