Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यों पर भाजपा चलाएगी एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यों पर भाजपा चलाएगी एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’

पीएम नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर चलाएगी एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दें आशीर्वाद: अमर बाउरी
News DeskBy News DeskSeptember 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं एक संवैधानिक प्रमुख (मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री) के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह का व्यापक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

इस संबंध में रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित करती है, लेकिन इस वर्ष एक विशेष और सुखद संयोग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर 2026 को एक संवैधानिक प्रमुख के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के रूप में उनकी 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण अभूतपूर्व रहा है। इसी ऐतिहासिक अवसर को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए इस बार सेवा पखवाड़े को विस्तार देते हुए एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, जिला महामंत्री सह अभियान के जिला संयोजक राजीव सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार झा मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत प्रत्येक परिवार, विशेषकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता एवं आशीर्वाद के प्रतीक स्वरूप दीप जलाएंगे। उन्होंने कहा कि यह दीपक प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों के प्रति आभार और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प का प्रतीक होगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण तथा विकसित भारत की परिकल्पना से जोड़ा जाएगा।

अमर बाउरी ने कहा कि ‘नमो सेवा : अनकही कहानियां’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की प्रेरक कहानियों को भावनात्मक संगीत, नाट्य एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

इसी प्रकार ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों के सम्मान के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं उनकी माताओं के बीच पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण से जुड़ी मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी। ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता एवं बदलाव की कहानियों को मंच प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर 2026 को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा -विकसित भारत का संकल्प’ का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक संवैधानिक प्रमुख के रूप में जनसेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों को जोड़ते हुए यह यात्रा आयोजित होगी। सेवा ज्योति कलश के साथ सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुविधानुसार पैदल यात्रा अथवा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा और इसके माध्यम से प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विकसित भारत @2047 का संकल्प लिया जाएगा।

अमर बाउरी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत ‘वडनगर से वाराणसी जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’, ‘रंगोली राष्ट्र—घर-घर से राष्ट्र तक आभार और संकल्प रंगोली’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’, ‘जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’ और मोटरसाइकिल यात्रा समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जनसेवा के अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रभाव आज भारत की मजबूत कूटनीति में स्पष्ट दिखाई देता है। ब्रिक्स सम्मेलन 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस आत्मविश्वास और संतुलन के साथ भारत की बात दुनिया के सामने रखी, वह उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। आज विश्व पटल पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा मोदी जी के 25 वर्षों के अनुभव और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नेतृत्व का परिणाम है।

जमशेदपुर महानगर में 14 प्रमुख सेवा कार्यक्रम

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

प्रेस वार्ता में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि झारखंड भाजपा के निर्देशानुसार महानगर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 14 महत्वपूर्ण सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं। गरीब कल्याण से लेकर महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, आधारभूत संरचना और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हुए बदलावों के प्रत्येक भारतवासी साक्षी हैं। सेवा संकल्प अभियान इन उपलब्धियों को जनभागीदारी से जोड़ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को और मजबूत करने का माध्यम बनेगा।

जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक पूरी तन्मयता के साथ जुटे हैं। उन्होंने जमशेदपुरवासियों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यों के प्रति आशीर्वाद देकर ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को मजबूत करें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026
Recent Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group