Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News : जद (यू) उलीडीह थाना समिति का तूफानी दौरा, संपर्क–समस्या–समाधान अभियान के तहत जनसमस्याएं सूचीबद्ध
    Breaking News

    Jamshedpur News : जद (यू) उलीडीह थाना समिति का तूफानी दौरा, संपर्क–समस्या–समाधान अभियान के तहत जनसमस्याएं सूचीबद्ध

    जद (यू) उलीडीह थाना समिति ने उलीडीह डिमना बस्ती, झारखंड कॉलोनी, साधु कॉलोनी इत्यादि इलाकों में किया तूफानी दौरा. संपर्क, समस्या, समाधान अभियान चलाकर लोगों की समस्याओं को जाना.
    News DeskBy News DeskJune 22, 2025Updated:June 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह थाना समिति के तत्वाधान में आज रविवार को डिमना बस्ती, झारखंड कॉलोनी, साधु कॉलोनी, हयात नगर इत्यादि इलाकों में संपर्क समस्या समाधान अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व जद (यू) उलीडीह समिति अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने किया और इस अभियान में मुख्य रूप से जदयू जिला प्रवक्ता आकाश शाह उपस्थित रहे.

    जद (यू) नेताओं ने सभी इलाकों में भ्रमण कर वहां के स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया और उनके क्षेत्र की जनसमस्याओं की विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की. लोगों ने बताया की कई क्षेत्रों की सड़कें पूरी तरह से खस्ताहाल है जिसपर आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है, कई नालियां टूटी हुई और गंदगी– कूड़े से बजाबजा रही है, बिजली के तार बांस के सहारे पर झूल रहे है, इलाके में स्ट्रीट लाइट का भारी अभाव है.

    READ MORE :Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन और मारवाड़ी युवा मंच के कैंप में 504 यूनिट रक्त संग्रहित

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर नाली जाम रहने और अतिक्रमित हो जाने के कारण सड़क पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है. बीते दिनों आई भारी वर्षा के बाद कई स्थानों पर जल निकासी बाधित होने से गालियां जलमग्न हो गई थी. जिससे मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. जिसे देखते हुए क्षेत्र में नालियों की मरम्मत एवं सफाई, गली– मोहोल्लों में सघन सफाई अभियान, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फोगिंग की जरूरत है.

    जद (यू) नेताओं ने बताए गए सभी समस्याओं को सूचीबद्ध किया और स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया की यथाशीघ्र सभी समस्याओं के बारे में मानगो नगर निगम और बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण हो यह सुनिश्चित किया जाएगा.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    इस दौरान मुख्य रूप से जद (यू) उलीडीह थाना समिति के महामंत्री शंकर बनर्जी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, सचिव विजेंद्र सिंह सुनील महतो, सागर दत्ता, प्रवीणदर राम, निरज सिंह, योगेंद्र साहू, मनोज राय, मनोज ओझा आदि उपस्थित थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR JANTADAL U Jamshedpur news Jamshedpur today news उलीडीह बिजली समस्या अपडेट जदयू उलीडीह समस्या समाधान अभियान जनता दल (यूनाइटेड) जमशेदपुर डिमना बस्ती खबर झारखंड कॉलोनी जनसमस्या मानगो नगर निगम सफाई मांग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group