
जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) उलीडीह थाना समिति के तत्वाधान में आज रविवार को डिमना बस्ती, झारखंड कॉलोनी, साधु कॉलोनी, हयात नगर इत्यादि इलाकों में संपर्क समस्या समाधान अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व जद (यू) उलीडीह समिति अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने किया और इस अभियान में मुख्य रूप से जदयू जिला प्रवक्ता आकाश शाह उपस्थित रहे.
जद (यू) नेताओं ने सभी इलाकों में भ्रमण कर वहां के स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया और उनके क्षेत्र की जनसमस्याओं की विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की. लोगों ने बताया की कई क्षेत्रों की सड़कें पूरी तरह से खस्ताहाल है जिसपर आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है, कई नालियां टूटी हुई और गंदगी– कूड़े से बजाबजा रही है, बिजली के तार बांस के सहारे पर झूल रहे है, इलाके में स्ट्रीट लाइट का भारी अभाव है.
लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर नाली जाम रहने और अतिक्रमित हो जाने के कारण सड़क पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है. बीते दिनों आई भारी वर्षा के बाद कई स्थानों पर जल निकासी बाधित होने से गालियां जलमग्न हो गई थी. जिससे मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. जिसे देखते हुए क्षेत्र में नालियों की मरम्मत एवं सफाई, गली– मोहोल्लों में सघन सफाई अभियान, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फोगिंग की जरूरत है.
जद (यू) नेताओं ने बताए गए सभी समस्याओं को सूचीबद्ध किया और स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया की यथाशीघ्र सभी समस्याओं के बारे में मानगो नगर निगम और बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण हो यह सुनिश्चित किया जाएगा.
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
इस दौरान मुख्य रूप से जद (यू) उलीडीह थाना समिति के महामंत्री शंकर बनर्जी, उपाध्यक्ष संजय सिंह, सचिव विजेंद्र सिंह सुनील महतो, सागर दत्ता, प्रवीणदर राम, निरज सिंह, योगेंद्र साहू, मनोज राय, मनोज ओझा आदि उपस्थित थे.
