Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर ‘जीवन’ की नई पहल
    Breaking News

    Jamshedpur News :मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर ‘जीवन’ की नई पहल

    News DeskBy News DeskDecember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: मानसिक स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जरूरत और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्था जीवन द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इनमें अर्ली चाइल्डहुड मेंटल हेल्थ अवेयरनेस मंथ, मेंस हेल्थ अवेयरनेस मंथ (Movember), नेशनल स्ट्रेस अवेयरनेस डे, वर्ल्ड काइंडनेस डे और इंटरनेशनल सर्वाइवर्स ऑफ सुसाइड डे प्रमुख हैं।

    जीवन ने पूरे नवंबर माह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न वर्गों पर केंद्रित जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित कीं। इनमें सबसे प्रमुख अर्ली चाइल्डहुड मेंटल हेल्थ अवेयरनेस मंथ के तहत छोटे बच्चों के भावनात्मक और सामाजिक विकास पर विशेष कार्यक्रम शामिल रहे। विशेषज्ञों ने माता-पिता और शिक्षकों को बताया कि जीवन के शुरुआती वर्षों में बच्चों को सुरक्षित, सहानुभूतिपूर्ण और सहयोगी माहौल देना उनके मानसिक विकास की नींव को मजबूत बनाता है। साथ ही, किसी भी शुरुआती व्यवहारगत बदलाव को समय रहते पहचानने और हस्तक्षेप करने पर भी जोर दिया गया।

    इसके अतिरिक्त मेंस हेल्थ अवेयरनेस मंथ के तहत जीवन ने पुरुषों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मिथक और झिझक कम करने के उद्देश्य से संवाद सत्र और इंटरैक्टिव चर्चाएँ आयोजित कीं। प्रतिभागियों ने कार्यस्थल के तनाव, परिवारिक जिम्मेदारियों और मानसिक थकान जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    नेशनल स्ट्रेस अवेयरनेस डे और वर्ल्ड काइंडनेस डे के अवसर पर जीवन की टीम द्वारा तनाव प्रबंधन, सकारात्मक व्यवहार, और दयालुता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने जैसे विषयों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाए गए। वहीं इंटरनेशनल सर्वाइवर्स ऑफ सुसाइड डे पर जीवन ने आत्महत्या से प्रभावित परिवारों के लिए भावनात्मक सहयोग सत्र आयोजित किए।

    नवंबर भर आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से ‘जीवन’ ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सामुदायिक स्तर पर महत्वपूर्ण चर्चा और समझ बढ़ाने का प्रयास किया। संस्था की यह पहल समाज में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    जीवन से भावनात्मक सहयोग के लिए कोई भी व्यक्ति 9297777499 या 9297777500 पर संपर्क कर सकता है। आमने-सामने बातचीत के लिए जीवन आत्महत्या निवारण केंद्र , 25 क्यू रोड, बिष्टुपुर, जमशेदपुर पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पहुँचा जा सकता है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    child mental development community mental health awareness early childhood mental health emotional support International Survivors of Suicide Day Jeevan organisation men’s health awareness month men’s mental health mental health awareness mental health campaign mental health initiatives mental health Jamshedpur mental health sensitivity mental wellness programs Movember National Stress Awareness Day psychological support stress management suicide prevention center World Kindness Day अर्ली चाइल्डहुड मेंटल हेल्थ आत्महत्या निवारण केंद्र इंटरनेशनल सर्वाइवर्स ऑफ सुसाइड डे जीवन जीवन संस्था तनाव प्रबंधन नेशनल स्ट्रेस अवेयरनेस डे पुरुष मानसिक स्वास्थ्य बच्चों का मानसिक विकास भावनात्मक सहयोग मानसिक स्वास्थ्य अभियान मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता मानसिक स्वास्थ्य समर्थन मानसिक स्वास्थ्य संवेदनशीलता मूवेम्बर मेंस हेल्थ अवेयरनेस मंथ वर्ल्ड काइंडनेस डे सामाजिक संस्था जीवन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group