Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :झारखंड तेलुगु ब्राह्मण समाजम का वार्षिक मिलन समारोह, 400 परिवार हुए शामिल
    Breaking News

    Jamshedpur News :झारखंड तेलुगु ब्राह्मण समाजम का वार्षिक मिलन समारोह, 400 परिवार हुए शामिल

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2025Updated:December 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।

    झारखण्ड तेलुगु ब्राह्मण समाजम का वार्षिक मिलन समारोह रविवार को कदमा स्थित ए.डी.एल. सोसाइटी परिसर में हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। झारखण्ड तेलुगु ब्राह्मण संघम द्वारा आयोजित इस समारोह में जमशेदपुर एवं आसपास के लगभग 400 परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता संघम के अध्यक्ष श्री एन. वी. आर. मूर्ति ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। फाउंडर महासचिव श्री जी. गोपाल कृष्ण ने कार्यक्रम में भारी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता और आपसी सहयोग पर बल दिया।

    समारोह की मुख्य अतिथि तेलुगु ब्राह्मण समाज की वरिष्ठ सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती डी. बी. शैलजा (वाईस-प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील श्री डी. बी. सुंदर रामम की धर्मपत्नी) रहीं। उन्होंने संघम द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    मिलन समारोह के दौरान सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खेल प्रतियोगिताएं, अंताक्षरी, संगीत, नृत्य एवं गायन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रमों का सफल संचालन संघम के युवा सदस्यों टी. कविता, के. श्रीनिवास एवं अन्य सदस्यों द्वारा किया गया।

    महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लगाए गए विभिन्न स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, उपहार सामग्री आदि के स्टॉल पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली और महिलाओं को भरपूर समर्थन मिला।

    इस मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखना, तेलुगु भाषा एवं संस्कृति को बढ़ावा देना, समाज से जुड़े मुद्दों एवं समस्याओं का सामूहिक समाधान निकालना तथा युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराना रहा।

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    कार्यक्रम में ट्रस्टी श्री एन. राजेश एवं श्री जी. एस. आर. मूर्ति, अध्यक्ष श्री एन. वी. आर. मूर्ति, उपाध्यक्ष सुश्री जी. विजय लक्ष्मी, श्री बी. श्रीनिवास, मेजर के. सत्यनारायण, श्री जम्मी भास्कर, उपाध्यक्ष (कानूनी सलाहकार) श्री एम. बी. सुब्रह्मण्यम, महासचिव श्री जी. गोपाल कृष्ण, सहायक सचिव श्री एस. दुर्गा प्रसाद, कोषाध्यक्ष श्री वाई. के. शर्मा, सहायक कोषाध्यक्ष श्री के. श्रीनिवास सहित डॉ. जी. वी. राहुल चंद्र, श्रीमती टी. कविता, श्रीमती च. माधुरी, श्रीमती संगीता, श्री वाई. राम मूर्ति, श्रीमती के. मणि, श्रीमती अंशु मालिनी, श्रीमती जी. मोहिनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ADL Society Kadma cultural program Jamshedpur Jamshedpur Telugu community Jharkhand Telugu Brahmin Samajam Telugu Brahmin annual meet Telugu Brahmin Association Telugu culture Jamshedpur Telugu language and culture Women entrepreneurship stalls झारखंड तेलुगु ब्राह्मण समाजम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group