Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News : स्व. रामदास सोरेन की 62वीं जयंती पर JMM का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सोमेश चंद्र सोरेन बोले—अधूरे सपनों को करूंगा पूरा
    Breaking News

    Jamshedpur News : स्व. रामदास सोरेन की 62वीं जयंती पर JMM का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सोमेश चंद्र सोरेन बोले—अधूरे सपनों को करूंगा पूरा

    News DeskBy News DeskJanuary 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर |

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली की ओर से जिला संपर्क कार्यालय, साकची में राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष स्वर्गीय रामदास सोरेन की 62वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा केक काटकर उनके योगदान को याद किया गया

     जन-जन के नेता थे रामदास सोरेन

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घाटशिला के  विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन “बाबा” जन-जन के नेता थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कार्य किए, जो आज भी झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
    विधायक ने कहा कि बाबा का सपना था कि राज्य का हर युवक शिक्षित हो और अपने राज्य का नाम रोशन करे।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

     शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान

    सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि स्व. रामदास सोरेन के प्रयासों से जनजातीय विश्वविद्यालय, डिग्री कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना हुई। इन संस्थानों ने खासकर आदिवासी और ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया।उन्होंने यह भी कहा कि बाबा के जो सपने अधूरे रह गए, उन्हें पूरा करना उनका व्यक्तिगत संकल्प है।

     विधायक का सम्मान

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    इस अवसर पर जिला प्रमुख बाघराय मार्डी द्वारा घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि स्व. रामदास सोरेन के विचार और कार्य JMM की वैचारिक धरोहर हैं, जिन्हें आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

     बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

    जयंती समारोह में मुख्य रूप से  विधायक सोमेश चंद्र सोरेन,  विधायक समीर मोहंती, जिला प्रमुख बाघराय मार्डी, प्रमोद लाल, पूर्व सांसद सुमन महतो, कमलजीत कौर गिल, लालटू महतो, खुदु उरांव, अजय रजक, प्रीतम हेंब्रम, विद्या सागर दास, श्यामल रंजन सरकार, गुरमीत सिंह गिल, रमेश मुर्मू, गोपाल महतो, संदीप चक्रवर्ती, डी. राकेश राव, नीत सरकार, बाली मार्डी, सविता सिंह, रजनी दास, झरना पाल, धीरेन मार्डी, अभय पांडे, उमेश गिरी, चंदन लाल, अंकित सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Baghrai Mardi Degree College Jharkhand east singhbhum news Education Development Jharkhand Engineering College Jharkhand Former Education Minister Jharkhand Ghatshila MLA Jamshedpur Political News Jharkhand Mukti Morcha Jharkhand Politics News JMM Central Vice President jmm news JMM tribute program Political Tribute News Ramdas Soren Birth Anniversary Samir Mohanty Somesh Chandra Soren Tribal Education Jharkhand Tribal University Jharkhand झारखंड मुक्ति मोर्चा रामदास सोरेन जयंती
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group