Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: झामुमो ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को किया याद, 56वें जन्मदिवस पर दी श्रद्धांजलि
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: झामुमो ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को किया याद, 56वें जन्मदिवस पर दी श्रद्धांजलि

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। झारखंड आंदोलनकारी, झामुमो के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के 56वें जन्मदिवस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साकची स्थित झामुमो संपर्क कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष एवं योगदान को याद किया गया।

    झारखंड आंदोलन में योगदान को किया याद

    कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में योगदान और संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन एक जुझारू, आक्रामक शैली वाले, दूरदर्शी और कुशल संगठनकर्ता थे।

    उन्होंने कहा कि आज झारखंड को भी ऐसे ही संघर्षशील और दूरदर्शी नेताओं की आवश्यकता है। उनके अनुसार, स्वर्गीय दुर्गा सोरेन भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और संघर्षशील कार्यशैली आज भी प्रासंगिक हैं।

    JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला स्टेशन पर गीतांजली और आजाद हिन्द एक्सप्रेस का ठहराव, 11 सितंबर से मिलेगी सुविधा

    जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का आह्वान

    शेख बदरुद्दीन ने कहा कि झारखंड की जनता के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष को आगे बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम 2026 समेत विभिन्न कानूनों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनहित और राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के विचारों और कार्यशैली को अपनाकर समाज एवं राज्य हित में काम करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    JAMSHEDPUR NEWS: कदमा में JTBS ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह

    नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साझा किए विचार

    श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, शैलेंद्र मैती, लालटू महतो, सरोज महापात्रा, असित मिश्रा और माझी बाबा बिंदे सोरेन ने भी अपने विचार रखे और स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के संघर्ष तथा संगठन के प्रति उनके योगदान को याद किया।

    इस अवसर पर अजय रजक, मो. समद, उमानाथ झा, फैयाज अहमद खान, प्रीतम हेंब्रम, नंटू सरकार, गुरमीत सिंह गिल, इंदरपाल सिंह भाटिया, बालही मार्डी, मो. सिकंदर, डी. रवि कुमार, विष्णु नाग, गुलरेज खान, शेख शरफुद्दीन, उमेश गिरी, चंदन लाल समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Durga Soren Durga Soren Birth Anniversary Durga Soren Tribute Jamshedpur news Jharkhand Movement Jharkhand news jmm JMM Jamshedpur jmm news Sakchi Jamshedpur जमशेदपुर न्यूज झामुमो झामुमो श्रद्धांजलि झारखंड आंदोलन झारखंड मुक्ति मोर्चा दुर्गा सोरेन दुर्गा सोरेन जन्मदिवस शिबू सोरेन स्वर्गीय दुर्गा सोरेन हेमंत सोरेन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला स्टेशन पर गीतांजली और आजाद हिन्द एक्सप्रेस का ठहराव, 11 सितंबर से मिलेगी सुविधा

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कदमा में JTBS ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो को लगातार पांचवीं बार संसद रत्न पुरस्कार

    September 10, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: घाटशिला स्टेशन पर गीतांजली और आजाद हिन्द एक्सप्रेस का ठहराव, 11 सितंबर से मिलेगी सुविधा

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कदमा में JTBS ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सलाह

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झामुमो ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को किया याद, 56वें जन्मदिवस पर दी श्रद्धांजलि

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो को लगातार पांचवीं बार संसद रत्न पुरस्कार

    September 10, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में महिला शिक्षा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, संस्कार और मूल्यबोध पर जोर

    September 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group