Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: धूमधाम से मनाया गया ‘जुड़ि शीतल’ और मिथिला नववर्ष, नियोजन नीति में मैथिली की उपेक्षा पर उठी आवाज
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: धूमधाम से मनाया गया ‘जुड़ि शीतल’ और मिथिला नववर्ष, नियोजन नीति में मैथिली की उपेक्षा पर उठी आवाज

News DeskBy News DeskApril 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर- अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद जमशेदपुर एवं सरायकेला खरसावां शाखा के संयुक्त तत्वावधान में जुडिशीतल और मिथिला का नववर्ष जुड़ि शीतल समारोह पूर्वक मनाया गया। पर्यावरण एवं जल संरक्षण के उत्कृष्ट पर्व जुड़ि शीतल के अवसर पर पर मुख्य अतिथि सुनील चौधरी आरक्षी उपाधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व मिट्टी से जुडाब से महत्व को बताता है यह संदेश देता है कि हमें मनुष्यों ही नहीं वरन वृक्षों और सरोवरों को भी जीवंत रखने की जरूरत है अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार झा अविचल ने कहा कि मैथिली भाषियों को संकल्प लेने का और आत्म विश्लेषण अवसर नववर्ष उपलब्ध कराता है। समवेत रुप से वक्ताओं ने झारखंड में मैथिली को नियोजन नीति में स्थान न मिलने को दूर्भाग्यपूर्ण बताया।इस समारोह में अतिथि के रूप में अरविंद विद्रोही भोजपुरी साहित्य परिषद डा रवींद्र कुमार चौधरी महासचिव मैथिली साहित्यकार परिषद और संयोजक मैथिली प्राध्यापक मंच अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद, कृष्ण मुरारी झा संयोजक वाणिज्यिक प्रकोष्ठ अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद, पंकज कुमार झा सचिव अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद झारखंड, हंसराज जैन अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद सरायकेला खरसावां ने भी अपने अपने विचार रखे
इस समारोह में सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया स्वस्तिवाचन पं विपिन कुमार झा ने किया जमशेदपुर की मैथिल मिथिलानी ने संयुक्त रुप से भगवती वंदना की और उसके उपरांत सभी आगंतुक अतिथियों को पाग, दोपटा और बुके देकर सम्मानित किया गया
अतिथियों का स्वागत गीत गाकर मैथिल मिथिलानी के द्वारा किया गया
इस विचार गोष्टी में मिथिलाक नववर्ष आ झारखण्डमें मैथिली क सम्मान पर विमर्श के लिए सभी वक़्तागणों ने अपने विचार रखे
विचार गोष्टी के बाद कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डा अशोक कुमार झा अविचल ने किया इस कवि सम्मेलन में शिव कुमार झा टिल्लू, अशोक पाठक स्नेही, नूतन झा, गोपाल चन्द्र झा, अन्नपूर्णा झा, विवेकानंद झा, रुपम झा, पिंकी अमर झा, पूनम ठाकुर, ममता कर्ण, विभा कुमारी ने कविता पढकर दर्शकों को काफी हंसाया धन्यवाद ज्ञापन विपिन कुमार झा महासचिव अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद जमशेदपुर ने किया मंच संचालन राजीव रंजन महासचिव अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद सरायकेला खरसावां ने किया इस समरोह में जमशेदपुर के विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सैंकड़ों की संख्या में मैथिली भाषा भाषी में समारोह शामिल थे

स्वागत भाषण अशोक कुमार लाल दास अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद
समारोह के अंत में जुडी शीतल पर्व का मुख्य मुख्य पकवान दालपूडी,आम चटनी, बढी, खीर इत्यादि की व्यवस्था की गई थी जिसका शहर के मिथिला मैथिली भाषा भाषी मिथिला व्यंजन का लुप्त उठाया

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से पहले शहीद परिवारों का सम्मान, डीसी राजीव रंजन ने शॉल और मिठाई भेंटकर जताई कृतज्ञता

JAMSHEDPUR NEWS: को-ऑपरेटिव कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, डीसी राजीव रंजन ने युवाओं को ECINET ऐप की उपयोगिता बताई
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से पहले शहीद परिवारों का सम्मान, डीसी राजीव रंजन ने शॉल और मिठाई भेंटकर जताई कृतज्ञता

November 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: को-ऑपरेटिव कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, डीसी राजीव रंजन ने युवाओं को ECINET ऐप की उपयोगिता बताई

November 6, 2026

RAILWAY NEWS: बैरगनिया और घोड़ासहन स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनों का ठहराव, 11 नवंबर से मिलेगी सुविधा

November 6, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: दीपावली से पहले शहीद परिवारों का सम्मान, डीसी राजीव रंजन ने शॉल और मिठाई भेंटकर जताई कृतज्ञता

November 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: को-ऑपरेटिव कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, डीसी राजीव रंजन ने युवाओं को ECINET ऐप की उपयोगिता बताई

November 6, 2026

RAILWAY NEWS: बैरगनिया और घोड़ासहन स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनों का ठहराव, 11 नवंबर से मिलेगी सुविधा

November 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: धनतेरस पर अलर्ट मोड में जमशेदपुर पुलिस, महिला शक्ति कमांडो ने बाजारों में संभाली सुरक्षा की कमान

November 6, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group