Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास की पवित्र माटी से कलश वंदन अभियान शुरू
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास की पवित्र माटी से कलश वंदन अभियान शुरू

News DeskBy News DeskAugust 23, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर ने कलश वंदन अभियान की शुरुआत की। सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन सभागार में आयोजित कलश वितरण कार्यक्रम में संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र माटी से युक्त कलश 28 मंडल अध्यक्षों को सौंपे गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिंह ने की। इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, जिला प्रभारी बबन गुप्ता और पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

28 मंडलों में पहुंचेंगे पवित्र माटी वाले कलश

वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पवित्र माटी से युक्त कलश मंडल अध्यक्षों को श्रद्धापूर्वक सौंपे गए। इन कलशों को मंडल क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कराते हुए संत रविदास के विचारों, आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश का प्रचार किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को सभी कलशों को विधिवत रूप से मंदिर परिसर अथवा किसी वृक्ष की जड़ में स्थापित किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य संत रविदास के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।

संत रविदास के विचार सामाजिक समरसता की नींव: विद्युत महतो

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भारत संतों, ऋषियों और महापुरुषों की भूमि है। संत रविदास ने समानता, सामाजिक समरसता और भक्ति का संदेश देकर समाज में नई चेतना पैदा की।

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन यह संदेश देता है कि व्यक्ति की पहचान जाति या सामाजिक भेदभाव से नहीं, बल्कि उसके कर्म, सदाचार और भक्ति से होती है। उन्होंने संत रविदास के प्रसिद्ध संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए इसे आंतरिक शुद्धता और आध्यात्मिक चेतना का मार्गदर्शक बताया।

विद्युत महतो ने कहा कि देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सम्मान देने के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करना भी जरूरी है।

आज भी प्रासंगिक है संत रविदास का संदेश: पूर्णिमा साहू

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि संत रविदास का समानता, समरसता और मानवता का संदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि समाज को जाति, धर्म और भेदभाव के आधार पर बांटने वाली प्रवृत्तियों से सजग रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पवित्र कलशों को मंडल क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों तक श्रद्धापूर्वक पहुंचाएं और संत रविदास के विचारों एवं आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री सह अभियान के जिला संयोजक मुचिराम बाउरी ने किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, राजेश शुक्ल, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, योगेश मल्होत्रा, रीता मिश्रा, कुसुम पूर्ति, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, रेणु सिन्हा, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

October 14, 2026

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

October 14, 2026

MGM के ICU में बड़ा हादसा टला, मेडिसिन विभाग के आईसीयू में पंखे के मोटर से उठीं आग की लपटें

October 14, 2026
Recent Post

Tata Steel की Canteen में बड़ा बदलाव, अब हेल्दी फूड मिलेगा, डेढ़ रुपये में ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी, नाश्ते में पोहा, उपमा, मूंग दाल चीला और उबला चना

October 14, 2026

Bihar Breaking…. वैशाली में 30 से अधिक लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, 13 लोगों की मौत

October 14, 2026

MGM के ICU में बड़ा हादसा टला, मेडिसिन विभाग के आईसीयू में पंखे के मोटर से उठीं आग की लपटें

October 14, 2026

Potka Block Office में विधायक संजीव सरदार की अनोखी जांच… गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे, लेटलतीफी पर कर्मचारियों को माला पहनाकर दी हिदायत

October 14, 2026

Jamshedpur: रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, कदमा से पांच लोग गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां बरामद

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group