Lahar Chakra

Jamshedpur News :करीम सिटी कॉलेज में एयर फोर्स में करियर प्लानिंग को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

JAMSHEDPUR ।
 शनिवार को करीम सिटी कॉलेज साकची के करियर प्लानिंग एंड गाइडेंस सेल एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कॉलेज के ओडिटोरियम में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में विंग कमांडर ए ॰ एस ॰ रावत, सर्जेंट नेगी, कॉर्पोरल ए ॰ के ॰ साहू (सभी एयरफोर्स स्टेशन बिहटा, पटना से) मौजूद थे।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज द्वारा मुख्य अतिथि वक्ता को पुष्प गुच्छ तथा मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया गया।कार्यशाला में विंग कमांडर ए॰ के ॰ साहू ने एयर फ़ोर्स एवं डिफेंस क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए छात्रों का मार्गदर्शन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवाओं को एयर फोर्स एवं डिफ़ेंस सर्विस के साथ साथ प्रशासनिक सेवा से भी जुड़ना चाहिए और देश सेवा करनी चाहिए।अपने सीधे संवाद में उन्होंने एयर फोर्स में भविष्य के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया और आज कहाँ कहाँ रोज़गार के अवसर हैं विद्यार्थियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएँ प्रश्नों के रूप में अभिव्यक्त कीं, जिनका मुख्य वक्ता ने संतोषजनक उत्तर दिया।कैरियर प्लानिंग एवं गाइडेंस सेल के सदस्य कॉर्डिनेटर डॉ॰ आफ़ताब आलम एवं सदस्य डॉ॰ फिरोज आलम,डॉ॰ मुजाहिदुल हक़, डॉ॰ अलीजान हुसैन के अलावा कॉलेज के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विभिन्न विभाग के विद्यार्थी मौजूद रहे। ‎कार्यक्रम का संचालन उज़मा सकीना बी॰ बी॰ ए॰ सेमेस्टर प्रथम तथा धन्यवाद ज्ञापन आलिया दिलकश ने दिया।

Exit mobile version