Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :मजदूर नेता राकेश्वर पांडे का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, सेवा और सामाजिक सरोकारों की दिखी झलक
    Breaking News

    Jamshedpur News :मजदूर नेता राकेश्वर पांडे का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, सेवा और सामाजिक सरोकारों की दिखी झलक

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2026Updated:January 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष, दर्जनों कंपनियों के अध्यक्ष एवं प्रख्यात मजदूर नेता राकेश्वर पांडे का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक सेवा, आध्यात्मिकता और जनसंपर्क का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

    सुबह बेला में राकेश्वर पांडे ने अपने पूरे परिवार के साथ राम मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत वे बिष्टुपुर स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां सैकड़ों समर्थकों और शुभचिंतकों की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

    जमशेदपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए समर्थकों ने मंत्रोच्चारण के साथ उन्हें पगड़ी धारण कराई तथा अंगवस्त्र, शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाइयां दीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने केक, मिठाइयों एवं जलपान का आनंद लिया।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    इसके बाद राकेश्वर पांडे निक्को पार्क पहुंचे, जहां निक्को पार्क प्रबंधन की ओर से अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। निक्को पार्क परिसर में स्थित चेशायर होम के बच्चों के बीच उन्होंने कंबल वितरण किया और उनके साथ भोजन कर संयुक्त रूप से कई कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई।
    कार्यक्रम के क्रम में वे बर्मामाइंस स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचने के पश्चात कंबल वितरण करते हुए आदित्यपुर स्थित पार्वती घाट के समीप वृद्धा आश्रम पहुंचे, जहां वृद्धजनों के बीच कंबल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। दिन के कार्यक्रमों का समापन संध्या बेला में उनके आवास पर आयोजित भजन संध्या के साथ हुआ, जिसमें भक्तिमय वातावरण बना रहा।

    इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों के पदाधिकारीयों , समाजसेवी, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे और राकेश्वर पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Barmamines Leprosy Home Bhajan Sandhya Blanket Distribution Cheshire Home Jamshedpur INTUC Jharkhand President Jamshedpur news Labour Leader Jharkhand Nikko Park Jamshedpur Old Age Home Service Rakeshwar Pandey Birthday Social Service Event Trade Union Jharkhand कंबल वितरण कार्यक्रम चेशायर होम जमशेदपुर जमशेदपुर समाचार निक्को पार्क जमशेदपुर बर्मामाइंस कुष्ठ आश्रम भजन संध्या कार्यक्रम मजदूर नेता झारखंड राकेश्वर पांडे जन्मदिन वृद्धा आश्रम सेवा श्रमिक संगठन झारखंड सामाजिक सेवा कार्यक्रम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group