Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :स्व. एसडी सिंह की पुण्यतिथि पर सिदगोड़ा में भव्य रक्तदान शिविर, 368 यूनिट रक्त संग्रह

जमशेदपुर। समाजसेवी एवं शिक्षाविद्ध स्व. सुखदेव सिंह के 27वें पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल परिसर सिदगोड़ा में आज रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से एसडी सिंह मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के द्वारा किया गया। शिविर का उद्घाटन स्व. एस.डी. सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर स्कूल के चेयरमैन दिवाकर सिंह, जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के वरीय चिकित्सक डॉ. एल. बी. सिंह व रेड क्रॉस के वाईस पेट्रन डी. के. घोष तथा स्कूल की प्रिन्सिपल मौसमी दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

READ MORE :Bharat Gaurav Train: दक्षिण भारत ज्योतिर्लिंग यात्रा – सिर्फ ₹22,760 में

शिविर में 368 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान शिविर में जहां पहली बार रक्तदान करने वाले युवक युवतियों की संख्या 50 से अधिक रही, वहीं महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए सोना देवी युनिवर्सिटी के चांसलर प्रभाकर सिंह ने जहां स्वयं रक्तदान किया, वहीं डॉ. सुधाकर सिंह, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश सिंह, ब्रजभूषण सिंह, देवानन्द सिंह, सत्येन्द्र सिंह, शिक्षाविद्ध पारसनाथ मिश्र, सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी से सरदार भगवान सिंह, सरदार शैलेन्द्र सिंह, केन्द्रीय दूर्गापूजा कमिटी के आशुतोष सिंह, समाजसेवी व सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कुमार ने रक्तदाताओं का उत्साह बढाया।

READ MORE :jamshedpur : जोनल योगा चैंपियनशिप में नरभेराम की श्रेया व कारमेल की नंदनी बनी उपविजेता

शिविर में स्कूल प्रबंधक कमिटी के सदस्यों के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभायी। स्कूल के उच्च वर्ग को छात्र-छात्राओं ने भोलेंटियरिंग की श्रेष्ठता के साथ प्रातः से रक्तदान समाप्ति तक अपनी सेवा दी। शिविर में जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की टीम ने रेड क्रॉस सोसाईटी के साथ सहयोग प्रदान किया। शिविर के समापन पर स्कूल के चेयरमेन दिवाकर सिंह तथा रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं के साथ साथ कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी को प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version