Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: करणी सेना नेता हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा, डी.डी. बार मालिक नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने किया सरेंडर
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: करणी सेना नेता हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा, डी.डी. बार मालिक नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने किया सरेंडर

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। करणी सेना के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह हत्याकांड में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के लगातार दबाव और देशभर में चलाए गए छापेमारी अभियान के बीच दो लाख रुपये के इनामी मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने बुधवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने बिष्टुपुर स्थित डी.डी. बार के मालिक नीरज सिंह समेत तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ ही अब तक इस चर्चित हत्याकांड में कुल 12 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

    राजस्थान के खाटू श्याम से गिरफ्तार हुआ बार मालिक

    वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी और तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम ने कई राज्यों में लगातार छापेमारी की।

    इसी अभियान के दौरान बिष्टुपुर स्थित डी.डी. बार के मालिक नीरज सिंह को राजस्थान के सीकर जिले के खाटू श्याम क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। ट्रांजिट रिमांड पर उसे जमशेदपुर लाया गया है। पुलिस के अनुसार नीरज सिंह का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है।

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला परिसदन में झामुमो की महत्वपूर्ण बैठक,संगठन सशक्तिकरण एवं मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति

    ओडिशा से दो और आरोपी गिरफ्तार

    एसएसपी ने बताया कि मामले में दो अन्य आरोपी सुदर्शन मंडल उर्फ लालटू (30 वर्ष) और राजेश मंडल (27 वर्ष) को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बहलदा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

    दो लाख के इनामी मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

    पुलिस की लगातार दबिश और छापेमारी के कारण मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने बुधवार को जमशेदपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैंबर ने GST ग्रिवांस रिड्रेसल कमेटी की बैठक में उठाए व्यापारियों के अहम मुद्दे, पोर्टल सुधार और एमनेस्टी योजना की मांग

    27 जून की रात हुआ था जानलेवा हमला

    गौरतलब है कि 27 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डी.डी. बार के बाहर करणी सेना नेता हिमांशु सिंह पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में बिष्टुपुर थाना में कांड संख्या 84/2026 दर्ज किया गया था।

    अब तक 12 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

    पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। मुख्य आरोपी के आत्मसमर्पण और तीन नई गिरफ्तारियों के बाद अब तक कुल 12 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। एसआईटी पूरे मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है और पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा हो सकता है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bahalda News Bistupur News Bistupur Police Station breaking news jamshedpur Crime Update D&D Bar Owner DD Bar Jamshedpur Himanshu Singh Case Himanshu Singh murder Jamshedpur breaking news jamshedpur crime news Jamshedpur news Jamshedpur police Jharkhand crime jharkhand news today Jharkhand police news judicial custody Karni Sena Leader Murder Karni Sena News Khatu Shyam Arrest latest Jamshedpur news Murder Investigation Neeraj Singh Arrest Odisha Mayurbhanj Arrest Rajasthan Arrest Singhbhum News SIT Investigation SSP Ehtesham Waqrib Transit Remand Vishwanath Mandal Surrender
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला परिसदन में झामुमो की महत्वपूर्ण बैठक,संगठन सशक्तिकरण एवं मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति

    July 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैंबर ने GST ग्रिवांस रिड्रेसल कमेटी की बैठक में उठाए व्यापारियों के अहम मुद्दे, पोर्टल सुधार और एमनेस्टी योजना की मांग

    July 8, 2026

    RAILWAY NEWS: धनबाद मंडल संसदीय समिति की बैठक सम्पन्न, सांसदों ने रेल विकास और यात्री सुविधाओं को लेकर दिए महत्वपूर्ण सुझाव

    July 8, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: सरायकेला परिसदन में झामुमो की महत्वपूर्ण बैठक,संगठन सशक्तिकरण एवं मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति

    July 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सिंहभूम चैंबर ने GST ग्रिवांस रिड्रेसल कमेटी की बैठक में उठाए व्यापारियों के अहम मुद्दे, पोर्टल सुधार और एमनेस्टी योजना की मांग

    July 8, 2026

    RAILWAY NEWS: धनबाद मंडल संसदीय समिति की बैठक सम्पन्न, सांसदों ने रेल विकास और यात्री सुविधाओं को लेकर दिए महत्वपूर्ण सुझाव

    July 8, 2026

    RAILWAY NEWS: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 12 महत्वपूर्ण पुलों पर लगा आधुनिक वाटर लेवल मॉनीटरिंग सिस्टम, बाढ़ के दौरान बढ़ेगी रेल सुरक्षा

    July 8, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर पहुंचा डालसा का मोबाइल विधिक जागरूकता वैन, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को कानून की दी गई जानकारी

    July 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group