Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :मिथिला सांस्कृतिक परिषद् का जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण अभियान
    Breaking News

    Jamshedpur News :मिथिला सांस्कृतिक परिषद् का जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण अभियान

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    शहर में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मिथिला सांस्कृतिक परिषद्, जमशेदपुर की ओर से शनिवार को सेवा कार्य संपन्न किया गया। परिषद् द्वारा मानगो उलीडीह स्थित पंडितजी लाईन तथा साकची क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे गरीब, असहाय और ठंड से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली।

    लगातार गिरते तापमान और ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए परिषद् ने यह मानवीय पहल की है। परिषद् का मानना है कि ठंड के मौसम में समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ परिषद् द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में कंबल वितरण की विशेष योजना बनाई गई है, जिसकी शुरुआत मानगो और साकची से की गई।

    इस सेवा कार्य में परिषद् के कार्यकारिणी सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति और सहयोग देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान मिथिला सांस्कृतिक परिषद् के पूर्व अध्यक्ष श्री जीवछ झा, वरिष्ठ सदस्य कोमल कांत झा एवं अमलेश झा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने परिषद् द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों को संबल प्रदान करते हैं।

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, BLA-2 की नियुक्ति पर जोर

    कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद् के वर्तमान अध्यक्ष  मोहन ठाकुर के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महासचिव धर्मेश झा (लड्डू जी), पंडित विपिन झा, पंकज रॉय, अनिल झा, शिव चंद्र झा, सोमनाथ झा, बिलाश झा, गोपालजी चौधरी एवं संजीव झा ने कंबल वितरण से लेकर व्यवस्थाओं तक सक्रिय सहयोग किया।

    कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी। लोगों ने परिषद् के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड के इस कठिन समय में यह सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

    JAMSHEDPUR NEWS :उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने किया सिद्धगोड़ा वाहन डिपो का निरीक्षण, कचरा उठाव व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    परिषद् ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा। आने वाले दिनों में भी शहर के अन्य क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा। मिथिला सांस्कृतिक परिषद् ने समाज के सभी सक्षम लोगों से भी अपील की है कि वे आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करें, ताकि जरूरतमंदों को समय पर राहत मिल सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Blanket Distribution Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur Social Work Mango Ulidih News NGO Service Jamshedpur Sakchi news Winter Relief Camp कंबल वितरण जमशेदपुर मिथिला सांस्कृतिक परिषद् सामाजिक सेवा जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, BLA-2 की नियुक्ति पर जोर

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने किया सिद्धगोड़ा वाहन डिपो का निरीक्षण, कचरा उठाव व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सच्चे मन से लिया गया प्रभु का नाम घोर पापों को भी कर सकता हैं नष्ट-सीताराम शास्त्री

    June 5, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, BLA-2 की नियुक्ति पर जोर

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने किया सिद्धगोड़ा वाहन डिपो का निरीक्षण, कचरा उठाव व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सच्चे मन से लिया गया प्रभु का नाम घोर पापों को भी कर सकता हैं नष्ट-सीताराम शास्त्री

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जेएनएसी की उदासीनता को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन,मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला डीसी से

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग किया पौधारोपण, दजर्नों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    June 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group