Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के संग मनाया विजयोत्सव, केसरिया होली खेलकर रसगुल्ला-लड्डू वितरण एवं झालमुड़ी के साथ बांटी जीत की खुशियां
    Breaking News

    Jamshedpur News :पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के संग मनाया विजयोत्सव, केसरिया होली खेलकर रसगुल्ला-लड्डू वितरण एवं झालमुड़ी के साथ बांटी जीत की खुशियां

    News DeskBy News DeskMay 4, 2026Updated:May 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड विजय पर झारखंड के साथ लौहनगरी जमशेदपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। इसी क्रम में, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने केसरिया होली खेलकर जीत का जश्न मनाया। सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर के एग्रिको स्थित ट्रैफिक सिग्नल गोलचक्कर पर ढोल-नगाड़ो के संग आमजनों को बंगाल के प्रसिद्ध रसगुल्ला, लड्डू एवं झालमुड़ी खिलाकर एवं आतिशबाजी कर विजयोत्सव मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।

    इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता लंबे समय से भय और आतंक के माहौल में थी। उन्होंने इस बार लोकतांत्रिक तरीके से मतदान कर भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है, और अब पश्चिम बंगाल भी विकास एवं सांस्कृतिक समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा है कि बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पार्टी के अनगिनत कार्यकर्ताओं के बलिदान, संघर्ष और शहादत का परिणाम है। यह जीत उन परिवारों के धैर्य की जीत है, जिन्होंने हिंसा सहते हुए भी भगवा झंडा कभी नहीं छोड़ा। कहा कि बंगाल की जनता ने घुसपैठियों और उनके समर्थकों को ऐसा सबक सिखाया है कि तुष्टीकरण की राजनीति की पोषक पार्टियां इसे कभी नहीं भूल पाएंगी। विधायक पूर्णिमा साहू ने असम और पुडुचेरी में भी भाजपा की शानदार जीत पर वहां की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

    JAMSHEDPUR NEWS: पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में भाजपा की शानदार जीत, जमशेदपुर के दिनेश कुमार की रणनीति का दिखा कमाल

    इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, राजन सिंह, कल्याणी शरण, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, टुनटुन सिंह, सुशांत पांडा, पप्पू उपाध्याय, विकास शर्मा, कुमार अभिषेक, रितेश झा, रंजीत सिंह, युवराज सिंह, बापन बनर्जी, अभिमन्यु सिंह समेत कई महिला कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

    JAMSHEDPUR NEWS :पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में भाजपा की लगातार दूसरी जीत, निर्मल कुमार धारा फिर बने विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बनाये गए थे प्रभारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Agrico Jamshedpur news Assam Election 2026 BJP Bengal campaign BJP Victory Celebration Jamshedpur BJP Workers Jamshedpur East MLA Jamshedpur news Jharkhand Politics latest news jharkhand Nationalism in Bengal Pm narendra modi Puducherry Election Results Purnima Sahu Jamshedpur Saffron Holi Jamshedpur West Bengal Election Results भाजपा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में भाजपा की शानदार जीत, जमशेदपुर के दिनेश कुमार की रणनीति का दिखा कमाल

    May 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में भाजपा की लगातार दूसरी जीत, निर्मल कुमार धारा फिर बने विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बनाये गए थे प्रभारी

    May 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: असम, बंगाल और पुडुचेरी में एनडीए की प्रचंड जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दी बधाई, कहा- यह सुशासन की विजय है

    May 4, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में भाजपा की शानदार जीत, जमशेदपुर के दिनेश कुमार की रणनीति का दिखा कमाल

    May 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में भाजपा की लगातार दूसरी जीत, निर्मल कुमार धारा फिर बने विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बनाये गए थे प्रभारी

    May 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: असम, बंगाल और पुडुचेरी में एनडीए की प्रचंड जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दी बधाई, कहा- यह सुशासन की विजय है

    May 4, 2026

    Seraikella-kharsawan: भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर किया धरना प्रदर्शन,उपायुक्त के नाम अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

    May 4, 2026

    Seraikella-kharsawan:राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जच्चा एवं नवजात शिशु की मौत के मामले को उपायुक्त नीतिश कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए किया कमेटी गठित

    May 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group