Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS:शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था और अपहरण की घटना पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जताई चिंता, शासन-प्रशासन पर बोला हमला, कहा- अपराधियों के हवाले हो रहा शहर
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS:शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था और अपहरण की घटना पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जताई चिंता, शासन-प्रशासन पर बोला हमला, कहा- अपराधियों के हवाले हो रहा शहर

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। कभी देश के सबसे सुरक्षित और सुव्यवस्थित औद्योगिक शहरों में गिने जाने वाला जमशेदपुर आज गंभीर कानून-व्यवस्था संकट से जूझ रहा है। हाल ही में शहर में एक प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने के बेटे के दिनदहाड़े अपहरण की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य की झामुमो-कांग्रेस सरकार और पुलिस प्रशासन पर कड़ा हमला बोला है। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि दिनदहाड़े अपहरण की घटना प्रमाण है कि जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं और उनमें पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि यह कोई एकल घटना नहीं है। पिछले कुछ महीनों में जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में अपहरण, रंगदारी, अवैध वसूली, नशे का बढ़ता कारोबार, चोरी-लूट और गुंडागर्दी की कई घटनाएं सामने आई हैं। इन सब घटनाओं से आम नागरिकों और व्यापारियों में भय का माहौल है।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि गंभीर अपराधों पर सख्त कार्रवाई करने के बजाय पुलिस-प्रशासन की प्राथमिकता हेलमेट चेकिंग और चालान काटने तक सीमित होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था जुर्माना वसूली पर ना होकर अपराधियों में भय पैदा करने और जनसुरक्षा की भावना से कायम होगी, जो पूरी तरह से गायब है।

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    उन्होंने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच में झारखंड को निवेश के लिए सुरक्षित और अनुकूल बताकर निवेशकों को आमंत्रित कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर राज्य का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर अपराधियों के कब्जे में जाता दिख रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दिनदहाड़े अपहरण हो रहे हों और पुलिस बेबस नजर आ रही हो, तो निवेशक किस भरोसे झारखंड में निवेश करेंगे।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उन्होंने कहा कि लौहनगरी जमशेदपुर में पुलिस की निष्क्रियता और झामुमो-कांग्रेस सरकार की उदासीनता ने जनता का भरोसा पूरी तरह तोड़ दिया है। यदि जल्द ही रंगदारी, अवैध नशा कारोबार, अपहरण और संगठित अपराध पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो जमशेदपुर की पहचान एक सुरक्षित औद्योगिक शहर के रूप में पूरी तरह धूमिल हो जाएगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news जमशेदपुर विधायक पूर्णिमा साहू विधायक पूर्णिमा साहू
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group