Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR NEWS :दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर विधायक पूर्णिमा साहू ने जताया गहरा शोक, कहा- झारखंड ने अपना अभिभावक खो दिया

जमशेदपुर। झारखंड के प्रमुख आंदोलनकारी, पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का निधन झारखंड की राजनीति के साथ समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अपने शोक संदेश में विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन से हृदय व्यथित है। वे एक नेता के साथ झारखंड की जनभावनाओं के प्रतीक और हर झारखंडी के लिए अभिभावक तुल्य रहे। उनके जाने से जो सामाजिक और राजनीतिक शून्यता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सिंहभूम चैंबर ने जताया शोक, झारखंड के संघर्ष और स्मृतियों को किया याद

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने अपने जीवन को झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान के लिए समर्पित किया। वे हमेशा वंचितों, आदिवासियों और शोषितों की आवाज बने रहे। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और संकल्प का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु की स्मृति और उनके योगदान हमेशा झारखंडवासियों के मन में जीवित रहेंगे।

READ MORE :शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा, कल पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Exit mobile version