Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026, 13 राज्यों की 150 महिला शिक्षाविद होंगी शामिल
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026, 13 राज्यों की 150 महिला शिक्षाविद होंगी शामिल

News DeskBy News DeskSeptember 8, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में NIT जमशेदपुर, श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर एवं इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, सरायकेला के संयुक्त तत्वावधान में 09 एवं 10 सितंबर को राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026 का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन में 13 राज्यों से लगभग 150 महिला शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों की पदाधिकारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला नेतृत्वकर्ताओं की सहभागिता होगी।

सम्मेलन में महिला शिक्षा, भारतीय दृष्टि, नेतृत्व, सामाजिक परिवर्तन और समकालीन चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। जमशेदपुर में इस स्तर के राष्ट्रीय आयोजन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

महिला शिक्षा और नेतृत्व पर होगा व्यापक विमर्श

NIT जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने कहा कि राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन की मेजबानी संस्थान के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा और नेतृत्व केवल महिलाओं के सशक्तीकरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज, शिक्षा और राष्ट्र के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सम्मेलन विभिन्न राज्यों से आने वाली शिक्षाविदों एवं महिला नेतृत्वकर्ताओं को अनुभव साझा करने, विचारों का आदान-प्रदान करने और शिक्षा तथा सामाजिक परिवर्तन के लिए नई संभावनाओं पर चर्चा का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने सम्मेलन की सफलता के लिए प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगी संस्थाओं को शुभकामनाएं दीं।

09 सितंबर को उद्घाटन सत्र

09 सितंबर को सुबह 9:30 बजे अल्पाहार और 10:30 बजे पंजीकरण के बाद दोपहर 12 बजे उद्घाटन सत्र शुरू होगा। उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि डॉ. आशा लकड़ा, सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग होंगी। NIT जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रो. पंकज मित्तल, महासचिव, Association of Indian Universities (AIU) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास करेंगी। शोभा ताई जी, राष्ट्रीय संयोजिका, महिला कार्य, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का विशेष सान्निध्य रहेगा। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी सहित अनेक शिक्षाविद एवं विशिष्ट अतिथि भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

पहले दिन महिला शिक्षा और भारतीय दृष्टि पर चर्चा

09 सितंबर को दोपहर 2 से 3:30 बजे तक प्रथम सत्र “21वीं सदी की महिला शिक्षा : संस्कार, मूल्य और सामाजिक परिवर्तन” विषय पर होगा। इसका संचालन डॉ. आकृति गुप्ता, नई दिल्ली करेंगी, जबकि मुख्य वक्ता स्वाति बसु, मैनेजिंग डायरेक्टर, JAMIPOL होंगी।

Jharkhand: शिक्षकों की तैनाती में ‘भ्रष्टाचार’ के खिलाफ विधायक ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

दूसरा सत्र शाम 4 से 5:30 बजे तक “महिला शिक्षा—परंपरा, प्रासंगिकता और पाठ्यक्रम की भारतीय दृष्टि” विषय पर आयोजित होगा। इसका संचालन डॉ. अनामिका, छत्तीसगढ़ करेंगी और मुख्य वक्ता डॉ. उपमा, प्रिंसिपल, नर्सिंग कॉलेज, TMH होंगी।

इसके बाद प्रतिभागियों के लिए नगर भ्रमण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

दूसरे दिन ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य और समकालीन चुनौतियों पर मंथन

10 सितंबर को सुबह 9:30 से 11 बजे तक तृतीय सत्र “महिला शिक्षा : ऐतिहासिक, सामाजिक परिप्रेक्ष्य और भारतीय पाठ्यक्रम की दृष्टि” विषय पर होगा। इसका संचालन डॉ. एकादशी, महाराष्ट्र करेंगी और मुख्य वक्ता प्रो. सविता रॉय, प्राचार्य, दौलतराम महाविद्यालय, नई दिल्ली होंगी।

सुबह 11:30 से दोपहर 1 बजे तक चतुर्थ सत्र “समकालीन चुनौतियाँ और समाधान” विषय पर होगा। इसका संचालन मिमी सिकिया, गुवाहाटी करेंगी। मुख्य वक्ता अरुणा मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज एवं DSP, जमशेदपुर होंगी। इस सत्र में महिलाओं के सामने मौजूद वर्तमान चुनौतियों और उनके संभावित समाधान पर चर्चा होगी।

समापन सत्र में जुटेंगे शिक्षाविद और विशिष्ट अतिथि

10 सितंबर को दोपहर 1:15 से 2:16 बजे तक समापन सत्र आयोजित होगा। इसका संचालन डॉ. कविता परमार करेंगी। मुख्य अतिथि शिवपूजन पाठक, सूचना आयुक्त, झारखंड राज्य सूचना आयोग होंगे। प्रो. सरोज शर्मा, कुलपति, रांची विश्वविद्यालय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम में प्रो. नीलांबरी जी, संरक्षक, महिला कार्य, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं पूर्व कुलपति, सौराष्ट्र विश्वविद्यालय, राजकोट की भी उपस्थिति रहेगी।

Rahul Gandhi ने PM Modi को फिर दी बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, संघ प्रमुख को जज बना लीजिए…

सम्मेलन की कार्यक्रम संयोजिका डॉ. शुक्ला महंती, पूर्व कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय सम्मेलन की व्यवस्था एवं कार्यप्रगति की जानकारी प्रस्तुत करेंगी।

आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रही टीम

सम्मेलन की सह-संयोजिका डॉ. कविता परमार, क्षेत्रीय संयोजक, पर्यावरण शिक्षा, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास तथा सह-संस्था संयोजक डॉ. सरोज कुमार सारंगी, कुलसचिव, NIT जमशेदपुर आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। प्रतिभागियों के आवास, भोजन, परिवहन, पंजीकरण, अतिथि स्वागत सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

प्रेस वार्ता में सम्मेलन की रूपरेखा की जानकारी

राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026 को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. शुक्ला महंती, डॉ. पियूष रंजन, डॉ. शीतल कुमारी, डॉ. कविता परमार, डॉ. सरोज कुमार सारंगी एवं डॉ. विजय कुमार सिंह ने सम्मेलन के उद्देश्य और कार्यक्रम की जानकारी दी।

संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. रत्नेश कुमार मिश्रा ने सम्मेलन की रूपरेखा, विभिन्न सत्रों, प्रतिभागियों की सहभागिता एवं मीडिया से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

वक्ताओं ने कहा कि 13 राज्यों से लगभग 150 प्रतिभागियों का जमशेदपुर में एकत्रित होना झारखंड और शहर के लिए गौरव की बात है। सम्मेलन महिला नेतृत्व को सशक्त करने, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: शिक्षकों की तैनाती में ‘भ्रष्टाचार’ के खिलाफ विधायक ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

November 4, 2026

Rahul Gandhi ने PM Modi को फिर दी बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, संघ प्रमुख को जज बना लीजिए…

November 4, 2026

Jharkhand: घर से बाहर जाने से रोकने पर पिता ने बेटे की हत्या की, सोते समय कुदाल से हमला कर मार डाला

November 4, 2026
Recent Post

Jharkhand: शिक्षकों की तैनाती में ‘भ्रष्टाचार’ के खिलाफ विधायक ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

November 4, 2026

Rahul Gandhi ने PM Modi को फिर दी बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, संघ प्रमुख को जज बना लीजिए…

November 4, 2026

Jharkhand: घर से बाहर जाने से रोकने पर पिता ने बेटे की हत्या की, सोते समय कुदाल से हमला कर मार डाला

November 4, 2026

Jamshedpur: दीपावली को लेकर जमशेदपुर पुलिस का विशेष अभियान, 10 अपराधी गिरफ्तार, सभी आरोपियों को भेजा गया

November 4, 2026

Jamshedpur: मानगो में घर के अंदर फंदे से लटका मिला कारोबारी का शव, काफी देर तक खटखटाते रहे दरवाजा, नहीं मिला जवाब, तो छत के रास्ते घर में घुसे परिजन

November 4, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group