Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :पीएम मोदी के दौरे के विरोध में दर्ज केस में 9 साल बाद नट्टू झा, दुलाल भुइँया समेत सभी बरी
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :पीएम मोदी के दौरे के विरोध में दर्ज केस में 9 साल बाद नट्टू झा, दुलाल भुइँया समेत सभी बरी

News DeskBy News DeskJuly 30, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2016 के जमशेदपुर आगमन के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर दर्ज मामले में कांग्रेस नेता रविंद्र झा उर्फ नट्टू झा, पूर्व मंत्री दुलाल भुइँया, मनोज सिंह, गुरमीत सिंह समेत अन्य नेताओं को चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने नौ साल बाद बड़ी राहत देते हुए बाइज्जत बरी कर दिया है।

यह मामला 24 अप्रैल 2016 का है, जब प्रधानमंत्री मोदी जमशेदपुर पहुंचे थे। उस समय कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने स्थानीय नीति के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया था। साकची थाना क्षेत्र में दुकानें बंद कराने, नारेबाजी और शांति भंग करने के आरोप में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

READ MORE :Jamshedpur News :परसुडीह दुष्कर्म कांड: भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अस्पताल में बच्ची से की मुलाकात, सुरक्षा व इलाज की मांग

तत्कालीन साकची थाना में पदस्थापित एएसआई दिवाकर दुबे ने अपने बयान पर कांग्रेस नेता नट्टू झा, पूर्व मंत्री दुलाल भुइँया समेत अन्य नेताओं पर दंगा, सड़क जाम, और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से नौ वर्षों तक यह मामला अदालत में लंबित रहा।

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

बुधवार को सुनवाई के दौरान विशेष न्यायालय ने सभी आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि आरोपितों ने कानून का उल्लंघन किया था या शांति व्यवस्था भंग की थी। लिहाज़ा सभी आरोपितों को बरी कर दिया गया।

फैसले के बाद कांग्रेस और झामुमो नेताओं ने इसे न्याय की जीत बताया। नट्टू झा ने कहा कि यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित था और इसका उद्देश्य जन आंदोलन को दबाना था। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने सच को उजागर कर दिया और अब वे पहले से भी अधिक ताकत के साथ जन मुद्दों को उठाएंगे।

READ MORE :Jamshedpur News :टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्पलाईज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, लंबित ग्रेड जल्द करने का सभी ने किया आग्रह

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

इस फैसले से कांग्रेस और झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे लोकतंत्र की जीत और झूठे मुकदमे की हार बताया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group