Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: NCST ने UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: NCST ने UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश

News DeskBy News DeskSeptember 10, 2026Updated:September 10, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को जमशेदपुर स्थित यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनजातीय समुदाय से जुड़े मुद्दों, कर्मचारियों की समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में UCIL के CMD डॉ. के. आनंद राव, निदेशक बी.के. दास सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

जादूगोड़ा के प्रभावित गांवों का स्थल निरीक्षण

समीक्षा बैठक से पहले NCST के आठ सदस्यीय दल ने डॉ. आशा लकड़ा के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिले के यूरेनियम प्रभावित जादूगोड़ा क्षेत्र का दौरा किया। आयोग की टीम ने ग्राम मेचुआ, इचरा और आसपास के क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण किया तथा स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने आयोग के समक्ष पेयजल, विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता, विस्थापित परिवारों को रोजगार और उचित मुआवजा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित समस्याएं रखीं।

Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार

ग्रामीण समस्याओं पर कार्रवाई के निर्देश

आयोग ने ग्रामीणों द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों के समक्ष आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और विस्थापित परिवारों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के साथ देखने की बात कही गई।

जनजातीय कर्मचारियों की समस्याओं की भी समीक्षा

समीक्षा बैठक में UCIL में कार्यरत जनजातीय कर्मचारियों से संबंधित मामलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसमें रोस्टर के अनुसार पदोन्नति, आवास और अन्य सेवा संबंधी समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

डॉ. आशा लकड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनजातीय कर्मचारियों के हितों से जुड़े मामलों का नियमानुसार उचित समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित मामलों में आवश्यक सुधारात्मक और प्रभावी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हरहरगुट्टू निवासी युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

15 दिनों में देनी होगी कार्रवाई रिपोर्ट

NCST सदस्य ने UCIL के CMD और वरिष्ठ अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में लिए गए निर्णयों और निर्देशों पर की गई कार्रवाई से संबंधित कार्यवाही रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में आयोग की ओर से उप सचिव मनोहर एन. सुकोले, सहायक निदेशक पी.के. दास, निजी सचिव कुशेश्वर साहू, विधिक सलाहकार राहुल यादव, अन्वेषक राहुल बागड़ी, वरिष्ठ अन्वेषक सोनल राज, अन्वेषक रिया राजपूत तथा निजी सहायक विवेक कुमार उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार

November 6, 2026

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हरहरगुट्टू निवासी युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

November 6, 2026

Jharkhand: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल, बयां किया दर्द

November 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: टाटा स्टील के केबल टनल में चोरी की कोशिश, 486 किलो कॉपर केबल के साथ जुगसलाई के दो लोग गिरफ्तार

November 6, 2026

Jamshedpur: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हरहरगुट्टू निवासी युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

November 6, 2026

Jharkhand: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल, बयां किया दर्द

November 6, 2026

Jharkhand: केंद्रीय मंत्री का आरोप,‘इंडिया’ गठबंधन का मकसद बांग्लादेश की भांति सत्ता परिवर्तन करना है, कांग्रेस अब तक हार चुकी है 56 चुनाव

November 6, 2026

Railway burning Train: अमृतसर से बंगाल जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, चार बोगियां खाक

November 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group