Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :फिर धूल-गड्ढों में फंसा एनएच-33, लोगों के बुलावे पर सरयू राय ने लिया जायजा
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :फिर धूल-गड्ढों में फंसा एनएच-33, लोगों के बुलावे पर सरयू राय ने लिया जायजा

News DeskBy News DeskSeptember 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। जिस एनएच-33 को लेकर कुछ साल पहले आंदोलन की चिंगारी भड़की थी, वही सड़क एक बार फिर धूल, गड्ढों और बदहाली की गिरफ्त में है। मानगो से गुजरने वाले एनएच-33 की हालत देखकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को एनएचएआई को सीधे तौर पर चेताया। पारडीह स्थित होटल सिटी इन से बालीगुमा तक सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे सरयू राय ने पाया कि सड़क पर सैकड़ों छोटे-छोटे गड्ढे हैं और निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण पूरे इलाके में धूल का गुबार उड़ रहा है। सड़क की हालत ऐसी है कि गड्ढे भरने के नाम पर डाली गई सामग्री भी वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। सड़क पर उड़ती धूल से राहगीर ही नहीं, बल्कि सड़क किनारे रहने वाले परिवार भी बेहाल हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि धूल घरों के अंदर तक पहुंच रही है और लगातार प्रदूषण के बीच रहना मुश्किल हो गया है।

सरयू राय ने एनएचएआई को दी सीधी चेतावनी, बोलेः नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

फ्लाईओवर निर्माण के बीच सड़क की बदहाली से लोग परेशान, घरों में घुस रही धूल

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

सरयू राय ने कहा कि एनएच-33 की बदहाली कोई नई बात नहीं है। एक दौर में सड़क की ऐसी ही स्थिति के खिलाफ उनके नेतृत्व में बड़ा आंदोलन हुआ था। उन्होंने याद दिलाया कि रांची स्थित एनएचएआई कार्यालय तक प्रदर्शन हुआ था और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद मुकदमा भी चला था। आज फिर एनएच-33 उसी स्थिति की ओर बढ़ रही है। सवाल यह है कि आखिर एनएचएआई को हर बार सड़क की हालत बिगड़ने के बाद ही क्यों जागना पड़ता है।
सरयू राय ने बताया कि उन्होंने मौके पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से बात की। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने अभी दो दिन पहले ही पदभार संभाला है। विधायक ने उन्हें साफ कहा कि जिम्मेदारी संभालने के साथ ही सबसे पहले सड़क पर उड़ रही धूल को रोकने की व्यवस्था करें। लगातार पानी का छिड़काव कराएं, ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने पानी का नियमित छिड़काव कराने पर सहमति जताई।
सरयू राय ने कहा कि बरसात खत्म हो चुकी है और दशहरा सामने है। ऐसे में लोगों को गड्ढों और धूल के बीच पूजा का मौसम बिताने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने एनएचएआई से स्पष्ट कहा कि केवल गड्ढों में मिट्टी या अन्य सामग्री डालकर खानापूर्ति न की जाए, बल्कि सड़क की बाकायदा पिचिंग कराई जाए। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने आश्वासन दिया कि दो-तीन दिनों में सड़क निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सड़क लंबी होने के कारण काम पूरा होने में समय लगेगा।
सरयू राय ने कहा कि एनएच-33 के किनारे रहने वाले लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। घरों में धूल घुस रही है और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाली और धूल-धक्कड़ को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि एनएचएआई ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की और केवल आश्वासन तक सीमित रहा, तो लोगों का आक्रोश फूट सकता है। ऐसी स्थिति के लिए एनएचएआई खुद जिम्मेदार होगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group