Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :एनआईटी जमशेदपुर में ‘एआई’ का मंत्र, MSME को सशक्त बनाने के लिए पांच दिवसीय A-MDP प्रशिक्षण का शुभारंभ
    Breaking News

    Jamshedpur News :एनआईटी जमशेदपुर में ‘एआई’ का मंत्र, MSME को सशक्त बनाने के लिए पांच दिवसीय A-MDP प्रशिक्षण का शुभारंभ

    News DeskBy News DeskFebruary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर |

    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), जमशेदपुर में सोमवार से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित नवाचार और प्रबंधन कौशल को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय द्वारा प्रायोजित उन्नत प्रबंधन विकास कार्यक्रम (A-MDP) का भव्य शुभारंभ किया गया। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण का विषय है—
    “एआई के साथ एमएसएमई को सशक्त बनाना: व्यापार वृद्धि, स्वचालन और नवाचार के लिए एआई टूल्स का उपयोग।”

    दीप प्रज्वलन के साथ हुआ उद्घाटन

    कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुणाल कुमार (निदेशक एवं प्रमुख, BIS जमशेदपुर), विशिष्ट अतिथि संदीप मिश्रा (निदेशक, S.S.S इंडस्ट्रीज) एवं डॉ. अर्पिता घोष (CSIR-NML) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक एवं संरक्षक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में MSME क्षेत्र के लिए AI को अपनाना विकल्प नहीं बल्कि अनिवार्यता बन चुका है।

    Monsoon Coming Soon: दक्षिण-पश्चिम मानसून चार जून के आसपास केरल में दे सकता है दस्तक, IMD ने जताया पूर्वानुमान

    प्रशासनिक नेतृत्व और आयोजन टीम

    कार्यक्रम में उप-निदेशक प्रो. (डॉ.) राम विनय शर्मा, डीन एवं नोडल अधिकारी प्रो. (डॉ.) सतीश कुमार तथा कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. डी. के. शॉ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यशाला का समन्वय डॉ. चंद्रशेखर आजाद, डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. मृत्युंजय राउत के नेतृत्व में किया जा रहा है।

    देशभर के विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन

    Jharkhand: सड़क अवरूद्ध करने के आरोप में भाजपा सांसद और जेएलकेएम विधायक जयराम महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    यह प्रशिक्षण 2 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें उद्योग जगत और शैक्षणिक संस्थानों के कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
    माइक्रोसॉफ्ट, टाटा स्टील, जेपी मॉर्गन, कॉग्निज़ेंट, मेंटरशाला सहित अन्य संस्थानों के विशेषज्ञ डेटा एनालिटिक्स, पावर BI, टेबलू, साइबर सुरक्षा, डिजिटल मार्केटिंग, मशीन लर्निंग और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन जैसे विषयों पर सत्र लेंगे।

    व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष फोकस

    कार्यशाला के पहले दिन डॉ. अर्पिता घोष ने उद्योगों में AI समाधानों के प्रभाव पर चर्चा की, जबकि डॉ. ललित प्रसाद ने एक्सेल और AI टूल्स के माध्यम से डेटा विश्लेषण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। आने वाले सत्रों में प्रतिभागियों को एआई आधारित एप्लिकेशन, सप्लाई चेन एनालिटिक्स और बौद्धिक संपदा अधिकार से भी अवगत कराया जाएगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A-MDP कार्यक्रम Advanced Management Development Programme AI for Business Artificial Intelligence Training Data Analytics Digital Innovation Industrial Automation Jamshedpur education news Machine Learning MSME Empowerment MSME Ministry India MSME मंत्रालय MSME सशक्तिकरण NIT Jamshedpur आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन एआई और व्यवसाय एनआईटी जमशेदपुर जमशेदपुर शिक्षा समाचार डिजिटल नवाचार डेटा एनालिटिक्स मशीन लर्निंग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Monsoon Coming Soon: दक्षिण-पश्चिम मानसून चार जून के आसपास केरल में दे सकता है दस्तक, IMD ने जताया पूर्वानुमान

    June 3, 2026

    Jharkhand: सड़क अवरूद्ध करने के आरोप में भाजपा सांसद और जेएलकेएम विधायक जयराम महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    June 3, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने जल जीवन मिशन 2.0 के लिए केंद्र के साथ किया MOU, CM हेमंत ने 6,500 करोड़ जल्द जारी करने का किया आग्रह

    June 3, 2026
    Recent Post

    Monsoon Coming Soon: दक्षिण-पश्चिम मानसून चार जून के आसपास केरल में दे सकता है दस्तक, IMD ने जताया पूर्वानुमान

    June 3, 2026

    Jharkhand: सड़क अवरूद्ध करने के आरोप में भाजपा सांसद और जेएलकेएम विधायक जयराम महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    June 3, 2026

    Jharkhand: झारखंड ने जल जीवन मिशन 2.0 के लिए केंद्र के साथ किया MOU, CM हेमंत ने 6,500 करोड़ जल्द जारी करने का किया आग्रह

    June 3, 2026

    Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट, Sensex 700 अंकों तक लुढ़का

    June 3, 2026

    Jamshedpur: कपाली में चलीं गोलियां, रंगदारी नहीं देने पर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग, जख्मी

    June 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group