Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी रिंकू सिंह को नूतन सिंह ने दिया समर्थन व आशीर्वाद, रिंकू सिंह की जीत सुनिश्चित कराने हेतु नूतन सिंह ने नाम वापसी का किया घोषणा
    Breaking News

    Jamshedpur News : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी रिंकू सिंह को नूतन सिंह ने दिया समर्थन व आशीर्वाद, रिंकू सिंह की जीत सुनिश्चित कराने हेतु नूतन सिंह ने नाम वापसी का किया घोषणा

    News DeskBy News DeskFebruary 5, 2026Updated:February 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नूतन सिंह ने गुरुवार को अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह को समर्थन व आशीर्वाद देते हुए अपना नाम वापसी का निर्णय लिया है। इस चुनाव में रिंकू सिंह भाजपा समर्थित उम्मीदवार हैं। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने दी।

    वे यहां स्टेशन रोड स्थित पप्पू सिंह के आवास पर संवाददाता सम्मेलन को संंबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि चुनाव में उम्मीदवारी के लिए कई लोगों ने आवेदन किया था। नूतन सिंह व इनके पति पप्पू सिंह की भी अच्छी तैयारी थी। लेकिन, पार्टी ने समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह को बनाने का निर्णय लिया।

    पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश का सम्मान करते हुए नूतन सिंंह व पप्पू सिंह ने रिंकू सिंह को सहर्ष समर्थन देने का निर्णय लिया है, जो स्वागत योग्य है।

    पार्टी व समाज के निर्देश का पालन किया : नूतन सिंह-पप्पू सिंह

    इस दौरान  अध्यक्ष पद उम्मीदवार रिंकू सिंह ने नूतन सिंह से आशीर्वाद लिया एवं  शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। इसके साथ ही नूतन सिंह ने भी रिंकू सिंह को सम्मानित कर विजयश्री का आशीर्वाद देते हुए हर तरह से सहयोग के लिए आश्वस्त किया।

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    साथ ही रिंकू सिंह एवं नूतन सिंह अर्थात दोनों ने विक्टरी साइन देकर जीत का दावा किया। रिंकू सिंह को अपनी छोटी बहन बताते हुए नूतन सिंह ने कहा कि पार्टी व समाज के निर्देश का सम्मान करते हुए मैंने नाम वापस लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अपनों के लिए त्याग तो करना ही पड़ता है।

    पप्पू सिंह ने कहा कि हमने भाजपा में आवेदन किया था। मैं शुरू से कह रहा था कि जो पार्टी निर्णय लेगी और जैसा समाज का निर्देश होगा वह करूंंगा। इसलिए पार्टी और समाज का जो निर्णय लिया मैंने उसका पालन किया।

    बड़ी बहन का आशीर्वाद मिला, हिम्मत व आगे बढ़ने के प्रेरणा मिलेगी : रिंकू सिंह

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष हेतु प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा कि लंबे समय से हमारा पप्पू सिंह जी तथा नूतन सिंह जी के साथ पारिवारिक संबंध रहा है। अब बड़ी बहन का आशीर्वाद मिल गया है। मुझे पूरा विश्वास था कि इनका आशीर्वाद मिलेगा। इससे अब मुझे हिम्मत मिलेगी। इसके साथ ही आगे बढ़ने और जुगसलाई के कायाकल्प के लिए प्रेरणा मिलेगी।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    हरि मिलाप मंंदिर के सामने नूतन सिंह व रिंकू सिंह के मिलाप दौरार “हर हर महादेव” एवं “जय श्री राम” उद्घोष ने जीत की सुनिश्चितता का आभास कराया।

    हिंदुत्व व राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत जरूरी : अभय सिंह

    इससे पूर्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने कहा कि पप्पू सिंह व इनका पूरा परिवार समाजसेवा से जुड़ा है। नगर परिषद के चुनाव में रिंकू सिंह के समर्थन में पप्पू सिंह व नूतन सिंह का निर्णय लेकर अपने बडप्पन का परिचय दिया है। क्योंकि अभी शुक्रवार (06 जनवरी 2026) को नाम वापसी का दिन है। उन्होंने कहा कि मैंने जब पप्पू सिंह से इस संबंध में बात की, तो इन्होंने बिना कुछ कहे इस पर विचार किया। पार्टी नेतृत्व ने भी इनसे बात कर स्वतंत्र रूप से विचार करने को कहा। इसके बाद पहले पप्पू सिंह व नूतन सिंह ने रिंकू सिंह के समर्थन में नाम वापसी की घोषणा कर दी। दूरदर्शिता व बड़प्पान की इससे बड़ी कोई मिसाल नहीं हो सकती है।

    संवाददाता सम्मेलन भाजपा जिला कमेटी के महामंत्री संजीव सिंह, अनिल मोदी, मंडल अध्यक्ष हनु जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, आलोक वाजपेई, विहिप के अजय गुप्ता समेत कई समर्थक उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    रिंकू सिंह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group