Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर लौहनगरी जमशेदपुर में यूनिटी मार्च का हुआ भव्य आयोजन, हज़ारों लोगों ने लिया भाग, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
    Breaking News

    Jamshedpur News :सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर लौहनगरी जमशेदपुर में यूनिटी मार्च का हुआ भव्य आयोजन, हज़ारों लोगों ने लिया भाग, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। देश के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जमशेदपुर में विशाल यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत माय इंडिया, एन एस एस के सदस्य, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय नागरिकों की भारी मौजूदगी रही। यूनिटी मार्च की शुरुआत आदित्यपुर पुल के समीप स्थित सरदार पटेल स्मारक पर सभी अतिथियों द्वारा सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं नमन कर की गयी। युवा हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और सरदार पटेल अमर रहें के उदघोष करते हुए मार्च में हिस्सा लिया। यह मार्च पटेल स्मारक से आरंभ होकर बिस्टुपुर ट्रैफिक लाइट से एन रोड होते हुए आउटर सर्किल रोड के मार्ग से होकर पुनः स्मारक पहुंचकर संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो ने कहा कि आज हम जिस विराट और विस्तृत भारत का स्वरूप देख रहे हैं, इसके निर्माण में देश के पहले गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का अतुलनीय योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार कर रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में धारा 370 और 35ए की समाप्ति से कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना है। सरदार पटेल ने छोटी-बड़ी 565 रियासतों का एकीकरण करके एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना की आधारशिला रखी थी। यह यूनिटी मार्च देश के नागरिकों विशेष रूप से युवा वर्ग में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का भाव जागृत करने, उन्हें राष्ट्रीय हितों और एकता के प्रति संकल्पित करने के उद्देश्यों को समर्पित है।

    इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो ने सभी नागरिकों से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये तत्व ही देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। विद्युत महतो ने जोर दिया कि समाज में प्रेम, सहयोग और समरसता को बढ़ावा देकर ही सरदार पटेल के सपनों के सशक्त भारत के निर्माण में वास्तविक योगदान दिया जा सकता है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    वहीं, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 565 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता को जिस रूप में गढ़ा, वह प्रेरणादायी है। आज हमें उसी भाव को पुनः जागृत करना है भारत की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाना है। विधायक ने कहा कि आज का युवा देश को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी शक्ति है। राष्ट्र-निर्माण के इस मार्ग पर हमें एकजुट रहकर आगे बढ़ना होगा।

    यूनिटी मार्च में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, यूनिटी मार्च के संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, सह संयोजक अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव कुमार, अमित सिंह, किशोर सिंह, उज्ज्वल सिंह, नीतीश कुशवाहा, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, रमेश बास्के, श्वेता कुशवाहा, बिनोद राय, रविन्द्र सिसोदिया, अजीत सिंह, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, हरिकिशोर तिवारी, चंचल चक्रवर्ती, नवजोत सिंह सोहल, आलोक वाजपेयी, मधुमाला समेत हज़ारों की संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bharat Mata Ki Jai Bistupur Traffic Light bjp news Brotherhood Citizen Awareness Democratic Values India's Unity Jamshedpur Jamshedpur Event: Jamshedpur news Jamshedpur today news National Celebration National Message National Unity Outer Circle Road Patriotism Purnima Sahu Sardar Patel 150th Birth Anniversary Sardar Patel Amar Rahein Sardar Patel Contribution Sardar Patel Memorial Social Harmony Social Organizations Students United India Unity March Jamshedpur Vidyut Varan Mahto Youth Unity अखंड भारत आउटर सर्किल रोड छात्र-छात्रा जमशेदपुर कार्यक्रम जमशेदपुर समाचार देशभक्ति नागरिक जागरूकता पूर्णिमा साहू बिस्टुपुर ट्रैफिक लाइट भाईचारा भाजपा समाचार भारत की एकता भारत माता की जय युवा एकता यूनिटी मार्च जमशेदपुर राष्ट्रीय एकता राष्ट्रीय पर्व राष्ट्रीय संदेश लोकतांत्रिक मूल्यों विद्युत वरण महतो समाजिक सद्भाव सरदार पटेल सरदार पटेल 150वीं जयंती सरदार पटेल अमर रहें सरदार पटेल योगदान सरदार पटेल स्मारक सामाजिक संगठन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group