Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर 51 जरूरतमंदों को मिली नई रोशनी, जेमीपोल के CSR से मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल
    Breaking News

    Jamshedpur News :संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर 51 जरूरतमंदों को मिली नई रोशनी, जेमीपोल के CSR से मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल

    News DeskBy News DeskMarch 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। एक ओर शहर के उद्यान, बाग-बगीचे और ऊंची इमारतें संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठीं, वहीं दूसरी ओर कई जरूरतमंदों की आंखों में सचमुच नई रोशनी लौटी।

    महान उद्योगपति जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 187वीं जयंती के अवसर पर टाटा स्टील समूह की कंपनी जेमीपोल के सीएसआर अभियान के तहत 51 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन कराया गया। यह नेत्र शिविर बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया गया।

    ऑपरेशन के बाद खुली नई उम्मीद

    जाने-माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह और उनकी चिकित्सीय टीम ने ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की। वर्षों से मोतियाबिंद के कारण धुंधली हो चुकी दृष्टि को फिर से स्पष्ट होते देख मरीजों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

    ऑपरेशन उपरांत मरीजों को काला चश्मा पहनाया गया तथा डेढ़ महीने की दवा भी प्रदान की गई।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

     रेड क्रॉस की सक्रिय भूमिका

    इस सामाजिक पहल में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम की अहम भूमिका रही। मानद सचिव विजय कुमार सिंह, कार्यकर्ता इशिता सिंह, शिवानी सिंह, आशीष कुमार, अशोक कुमार सिंह और हीरालाल ने मरीजों का उत्साह बढ़ाया।

    रेड क्रॉस कार्यकर्ता श्याम कुमार प्रसाद ने ऑपरेशन के बाद आंखों की देखभाल और सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी, ताकि मरीज शीघ्र स्वस्थ हो सकें।

     परिजनों ने जताया आभार

    नेत्र रोगियों के परिजनों ने जेमीपोल और रेड क्रॉस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। उनका कहना था कि महंगे इलाज के कारण कई मरीज वर्षों से ऑपरेशन नहीं करा पा रहे थे, लेकिन इस पहल से उन्हें नई जिंदगी और नई रोशनी मिली है।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    संस्थापक दिवस के अवसर पर यह पहल इस बात का प्रतीक है कि रोशनी केवल शहर की सड़कों और इमारतों तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में भी उजाला फैलाने का संकल्प है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Cataract Surgery Camp Founders Day 2026 Free eye camp Jamshedpur Jamsetji Tata Birth Anniversary Jamshedpur news JEMIPOL CSR Initiative Ram Manohar Lohia Eye Hospital Red Cross East Singhbhum Social Service Initiative Tata Steel Group जमशेदपुर समाचार जेएन टाटा जयंती जेमीपोल CSR टाटा स्टील समूह मुफ्त नेत्र शिविर मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर राम मनोहर लोहिया नेत्रालय रेड क्रॉस पूर्वी सिंहभूम संस्थापक दिवस संस्थापक दिवस 2026 सामाजिक सेवा अभियान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group