Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :विधायक संजीव सरदार की पहल पर पोटका की छात्राएं पहुंचीं विधानसभा, करीब से देखा सदन का संचालन
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :विधायक संजीव सरदार की पहल पर पोटका की छात्राएं पहुंचीं विधानसभा, करीब से देखा सदन का संचालन

    केजीबीवी पोटका की 31 छात्राओं ने किया विधानसभा भ्रमण, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो से मार्गदर्शन लिया
    News DeskBy News DeskMarch 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    पोटका के विधायक संजीव सरदार की पहल पर केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) पोटका की 31 छात्राओं ने झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा परिसर का अवलोकन किया और करीब तीन घंटे तक सदन की कार्यवाही को अपनी आंखों से देखा। ये सभी छात्राएं अपने विद्यालय की बाल संसद की सदस्य हैं और इस शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिला।

    तीन घंटे तक देखा सदन का संचालन, छात्राओं ने कहा – यह हमारे लिए प्रेरणादायक क्षण

    विधानसभा के भ्रमण के दौरान छात्राओं ने देखा कि किस प्रकार विधानसभा में जनप्रतिनिधि जनहित के मुद्दों को उठाते हैं और उन पर चर्चा कर निर्णय लिए जाते हैं। छात्राओं ने कहा कि झारखंड विधानसभा की यह शैक्षणिक यात्रा उनके लिए बेहद प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रही। इससे उन्हें लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, आदित्यपुर और गम्हरिया को मिले नए थाना प्रभारी

    पोटका विधायक संजीव ने छात्राओं से जो वादा किया था अब उसे पूरा किया

    उन्होंने पोटका विधायक संजीव सरदार का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं ने कहा की विद्यालय के एक कार्यक्रम में जब विधायक पहुचे थे तब छात्राओं ने उनसे पिकनिक की माँग की थी जिस पर विधायक श्री सरदार में छात्राओं से पिकनिक से बेहतर एक शैक्षणिक भ्रमण का वादा किया था, आज उस वादे को विधायक ने पूरा कर दिया।

    स्पीकर छात्राओं से अपने कक्ष में मिले , मार्गदर्शन दिया

    Seraikella- kharsawan: राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत

    भ्रमण के पश्चात सभी छात्राओं को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने अपने कक्ष में आमंत्रित किया। इस दौरान छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और स्पीकर ने उन्हें लोकतंत्र की गरिमा, जिम्मेदारियों तथा एक जागरूक नागरिक बनने के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं ज्योति सागर और शुचिता कुमारी भी मौजूद थीं।

    छात्राओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ना जरूरी : संजीव सरदार

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं से जोड़ना बेहद जरूरी है, ताकि वे देश की शासन व्यवस्था को समझ सकें और भविष्य में एक जागरूक नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह की शैक्षणिक यात्राएं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होती हैं और उनके ज्ञान व आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। छात्राओं ने भी इस यात्रा को अपने जीवन का यादगार और सीख से भरा अनुभव बताया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news JAMSHEDPUR POTKA Jamshedpur today news mla sanjeev sardar केजीबीवी पोटका पोटका
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, आदित्यपुर और गम्हरिया को मिले नए थाना प्रभारी

    June 15, 2026

    Seraikella- kharsawan: राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत

    June 15, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में करेगा मतदान, BJP पर लगाये ये आरोप?

    June 15, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, आदित्यपुर और गम्हरिया को मिले नए थाना प्रभारी

    June 15, 2026

    Seraikella- kharsawan: राजनगर डीवीसी के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौत

    June 15, 2026

    Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव में भाकपा माले ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में करेगा मतदान, BJP पर लगाये ये आरोप?

    June 15, 2026

    Railway Dicision: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में ब्लॉक, 15 जून से 21 जून तक टाटा-आसनसोल मेमू समेत कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    June 15, 2026

    Railway: रेल पटरी पर रखा दिखा लोहे का फ्रेम, पंजाब मेल के लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    June 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group