Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पाठ्य सामग्री के प्रकाशन का आग्रह
    Breaking News

    Jamshedpur News :रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पाठ्य सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2026Updated:September 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    नई दिल्ली में देश के  शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को मुलाकात कर संताली भाषा की लिपि “ओलचिकी लिपि” में पठन सामग्रियों के प्रकाशन हेतु आग्रह करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माननीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को बताया कि भारत के शिक्षा मंत्रालय के द्वारा विभिन्न पाठ्य पुस्तकों एवं शैक्षणिक सामग्रियों के निर्माण एवं प्रकाशन का कार्य किया जा रहा है। इसमें संताली भाषा की पुस्तकों को देवनागरी लिपि में तैयार एवं प्रकाशित करने पर विचार किया जा रहा है। मैंने मंत्री जी को बताया कि वर्ष 2025 में पूरे देश में ओलचिकी लिपि का शताब्दी वर्ष अत्यंत गौरव और उत्साह के साथ मनाया गया। भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शताब्दी समारोह में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कर कमलों द्वारा ओलचिकी लिपि संताली में अनुवादित भारत के संविधान का लोकार्पण किया गया।

    प्रथम स्वतंत्रता संग्राम हूल दिवस (30 जून) पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ट्विटर (X) पर ओलचिकी लिपि में देश के नाम संदेश दिया गया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार ने संताली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित किया था, जिसकी अपनी स्वतंत्र वैज्ञानिक एवं सर्वमान्य लिपि ओलचिकी लिपि है।

    CHAIBASA NEWS :कोल्हान विश्वविद्यालय में समावेशी लोकतंत्र एवं मतदाता पंजीकरण पर विशेष व्याख्यान, विद्यार्थियों को किया जागरूक

    झारखंड में आदरणीय प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के समय संताल बहुल रेलवे स्टेशनों का नामपट्ट ओलचिकी लिपि में लिखा गया। साथ ही, संताल बहुल सभी कार्यालय का नाम ओलचिकी लिपि संताली भाषा में लिखा गया। प्रतिष्ठित अवार्ड साहित्य अकादमी पुरस्कार भी संताली के ओलचिकी में दिया जा रहा है। केंद्र सरकार के सभी विभागों की वेबसाइट संताली भाषा के लिए सिर्फ ओलचिकी लिपि में ही उपलब्ध है। झारखंड, बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, असम समेत कई राज्यों के साथ-साथ नेपाल और बांग्लादेश में भी ओलचिकी लिपि का व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है।

    अतः माननीय शिक्षा मंत्री जी से अनुरोध है कि एनसीईआरटी तथा शिक्षा मंत्रालय से संबंधित सभी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश देने की कृपा करें कि संताली भाषा की सभी पाठ्य पुस्तकों, संदर्भ सामग्री, शिक्षक मार्गदर्शिकाओं एवं डिजिटल संसाधनों को अनिवार्य रूप से केवल और केवल उसकी मूल एवं स्वीकृत ओलचिकी लिपि में ही तैयार एवं प्रकाशित किया जाए, ताकि देश के करोड़ों संताली भाषियों की समृद्ध और भाषाई पहचान को संबल प्राप्त हो। माननीय शिक्षा मंत्री जी से इस संबंध में बातचीत बहुत सकारात्मक रही।

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026 का शुभारंभ, शिक्षा, संस्कार और नेतृत्व पर हुआ मंथन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Education Ministry Jharkhand Jharkhand news NCERT New Delhi News Ol Chiki Lipi Ol Chiki Script Prahlad Joshi Raghubar das Santali Education Santali Language Santali Textbooks Santhali Language Tribal Language आठवीं अनुसूची आदिवासी भाषा एनसीईआरटी ओलचिकी लिपि झारखंड समाचार पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास प्रह्लाद जोशी रघुवर दास शिक्षा मंत्रालय संताली पाठ्य पुस्तक संताली भाषा संताली साहित्य
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CHAIBASA NEWS :कोल्हान विश्वविद्यालय में समावेशी लोकतंत्र एवं मतदाता पंजीकरण पर विशेष व्याख्यान, विद्यार्थियों को किया जागरूक

    September 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026 का शुभारंभ, शिक्षा, संस्कार और नेतृत्व पर हुआ मंथन

    September 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : नारायणी धाम में 11 सितंबर को श्री राणी सती दादीजी का महामंगलपाठ महोत्सव

    September 9, 2026
    Recent Post

    CHAIBASA NEWS :कोल्हान विश्वविद्यालय में समावेशी लोकतंत्र एवं मतदाता पंजीकरण पर विशेष व्याख्यान, विद्यार्थियों को किया जागरूक

    September 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026 का शुभारंभ, शिक्षा, संस्कार और नेतृत्व पर हुआ मंथन

    September 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : नारायणी धाम में 11 सितंबर को श्री राणी सती दादीजी का महामंगलपाठ महोत्सव

    September 9, 2026

    Jamshedpur News :रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पाठ्य सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

    September 9, 2026

    Railway Big Announcement: केंद्रीय कैबिनेट ने खड़गपुर-झारसुगुड़ा समेत 10,783 करोड़ की 3 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी, टाटानगर समेत चक्रधरपुर रेल मंडल में समय से चलेंगी ट्रेनें

    September 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group