Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पाठ्य सामग्री के प्रकाशन का आग्रह
Breaking News

Jamshedpur News :रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, ओलचिकी लिपि में संताली पाठ्य सामग्री के प्रकाशन का आग्रह

News DeskBy News DeskSeptember 9, 2026Updated:September 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।

नई दिल्ली में देश के  शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को मुलाकात कर संताली भाषा की लिपि “ओलचिकी लिपि” में पठन सामग्रियों के प्रकाशन हेतु आग्रह करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माननीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को बताया कि भारत के शिक्षा मंत्रालय के द्वारा विभिन्न पाठ्य पुस्तकों एवं शैक्षणिक सामग्रियों के निर्माण एवं प्रकाशन का कार्य किया जा रहा है। इसमें संताली भाषा की पुस्तकों को देवनागरी लिपि में तैयार एवं प्रकाशित करने पर विचार किया जा रहा है। मैंने मंत्री जी को बताया कि वर्ष 2025 में पूरे देश में ओलचिकी लिपि का शताब्दी वर्ष अत्यंत गौरव और उत्साह के साथ मनाया गया। भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शताब्दी समारोह में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कर कमलों द्वारा ओलचिकी लिपि संताली में अनुवादित भारत के संविधान का लोकार्पण किया गया।

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम हूल दिवस (30 जून) पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ट्विटर (X) पर ओलचिकी लिपि में देश के नाम संदेश दिया गया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार ने संताली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित किया था, जिसकी अपनी स्वतंत्र वैज्ञानिक एवं सर्वमान्य लिपि ओलचिकी लिपि है।

Tata Group में बदलाव की तैयारी, 12 नवंबर को नोएल टाटा छोड़ेंगे 6 कंपनियों के बोर्ड, Tata Steel में वाइस चेयरमैन का पद भी छोड़ेंगे

झारखंड में आदरणीय प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के समय संताल बहुल रेलवे स्टेशनों का नामपट्ट ओलचिकी लिपि में लिखा गया। साथ ही, संताल बहुल सभी कार्यालय का नाम ओलचिकी लिपि संताली भाषा में लिखा गया। प्रतिष्ठित अवार्ड साहित्य अकादमी पुरस्कार भी संताली के ओलचिकी में दिया जा रहा है। केंद्र सरकार के सभी विभागों की वेबसाइट संताली भाषा के लिए सिर्फ ओलचिकी लिपि में ही उपलब्ध है। झारखंड, बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, असम समेत कई राज्यों के साथ-साथ नेपाल और बांग्लादेश में भी ओलचिकी लिपि का व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है।

अतः माननीय शिक्षा मंत्री जी से अनुरोध है कि एनसीईआरटी तथा शिक्षा मंत्रालय से संबंधित सभी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश देने की कृपा करें कि संताली भाषा की सभी पाठ्य पुस्तकों, संदर्भ सामग्री, शिक्षक मार्गदर्शिकाओं एवं डिजिटल संसाधनों को अनिवार्य रूप से केवल और केवल उसकी मूल एवं स्वीकृत ओलचिकी लिपि में ही तैयार एवं प्रकाशित किया जाए, ताकि देश के करोड़ों संताली भाषियों की समृद्ध और भाषाई पहचान को संबल प्राप्त हो। माननीय शिक्षा मंत्री जी से इस संबंध में बातचीत बहुत सकारात्मक रही।

MLC Election Result: 4 राज्यों में विधान परिषद की 28 सीट पर हुए चुनावों में NDA ने 16 सीट जीतीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group में बदलाव की तैयारी, 12 नवंबर को नोएल टाटा छोड़ेंगे 6 कंपनियों के बोर्ड, Tata Steel में वाइस चेयरमैन का पद भी छोड़ेंगे

October 29, 2026

MLC Election Result: 4 राज्यों में विधान परिषद की 28 सीट पर हुए चुनावों में NDA ने 16 सीट जीतीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला

October 29, 2026

Jharkhand Congress: ‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली रैली में झारखंड से हजारों लोग होंगे शामिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जतायी उम्मीद

October 29, 2026
Recent Post

Tata Group में बदलाव की तैयारी, 12 नवंबर को नोएल टाटा छोड़ेंगे 6 कंपनियों के बोर्ड, Tata Steel में वाइस चेयरमैन का पद भी छोड़ेंगे

October 29, 2026

MLC Election Result: 4 राज्यों में विधान परिषद की 28 सीट पर हुए चुनावों में NDA ने 16 सीट जीतीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला

October 29, 2026

Jharkhand Congress: ‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली रैली में झारखंड से हजारों लोग होंगे शामिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जतायी उम्मीद

October 29, 2026

Jharkhand: सालों से ड्यूटी से गायब 631 डॉक्टरों की सेवाएं खत्म करने की प्रक्रिया शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले, इन रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी नियुक्ति

October 29, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा में खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस ने राइफल की जब्त, आरोपी फरार

October 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group