Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :कांग्रेस संगठन सृजन बैठक में पंचायत–वार्ड कमेटियों और BLA-2 चयन की समीक्षा, केशव कमलेश ने दिए निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur News :कांग्रेस संगठन सृजन बैठक में पंचायत–वार्ड कमेटियों और BLA-2 चयन की समीक्षा, केशव कमलेश ने दिए निर्देश

    News DeskBy News DeskDecember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए मंगलवार को तिलक पुस्तकालय, बिष्टूपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, सूर्यकांत शुक्ला, अमुल्य नीरज खलको, पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

    बैठक में संगठन सृजन से जुड़े चार प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें पंचायत कमिटी गठन (GPCC), नगर निगम व नगर निकाय क्षेत्रों में वार्ड कमेटी गठन, BLA-2 चयन और आगामी दिल्ली महारैली की तैयारी शामिल रही। सभी प्रखंड पर्यवेक्षकों, प्रखंड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, संगठन प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं से संगठनात्मक कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने का आग्रह किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संगठन निर्माण कांग्रेस की मजबूती का आधार है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंचायत कमेटी, वार्ड कमेटी और BLA-2 के चयन का कार्य बेहद महत्वपूर्ण है और इसे पूरी गंभीरता से समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से भी अपील की कि वे सक्रिय रूप से संगठनात्मक कार्यों में सहयोग दें, ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाया जा सके।

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने केक काटकर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सोनिया गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

    बैठक में खगेनचंद्र महतो, महेंद्र मिश्र, राकेश तिवारी, अवधेश सिंह, राजकिशोर यादव, रियाजुद्दीन खान, सतीश तिर्की, K.K. शुक्ला, डॉ. परितोष सिंह, कमलेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा कई सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं मंडल अध्यक्षों ने भी बैठक में भाग लेकर आगामी अभियान के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    बैठक का संचालन संजय सिंह आज़ाद ने किया। पूरे आयोजन में कांग्रेसजनों का उत्साह देखने लायक था और सभी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BLA-2 selection Congress organisational meeting Delhi rally preparation East Singhbhum politics GPCC committee formation Jamshedpur Congress news Sonia Gandhi birthday celebration कांग्रेस संगठन कांग्रेस संगठन सृजन केशव महतो कमलेश पंचायत कमिटी गठन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group