Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: महिला को बंधक बनाकर लूट का खुलासा, 20 ग्राम सोना बरामद; 4 आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: महिला को बंधक बनाकर लूट का खुलासा, 20 ग्राम सोना बरामद; 4 आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskSeptember 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र में महिला को बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए सोने के आभूषणों को गलाने के बाद चपटा गोलाकार अवस्था में करीब 20 ग्राम सोना बरामद किया है।

    एसओआईआर कर्मी बनकर फ्लैट में घुसे थे आरोपी

    घटना 31 अगस्त 2026 की है। मानगो रोड नंबर-15 स्थित श्री कृष्णा उद्यान कॉम्प्लेक्स के गोविन्दा ब्लॉक में फ्लैट नंबर ई/5 के पांचवें तल पर अज्ञात अपराधियों ने एक महिला को बंधक बना लिया था।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी एसओआईआर कर्मी बनकर फ्लैट में दाखिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने वादिनी लीलावती अम्मा के साथ मारपीट की और उनके सोने के आभूषण लूट लिए।

    पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर 2 सितंबर 2026 को मानगो थाना में कांड संख्या 186/2026 दर्ज किया गया।

    Jamshedpur: जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने पीसीसी पथ निर्माण का किया शिलान्यास

    तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई

    मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

    पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, लूटे गए आभूषणों को गलाने के बाद उनका स्वरूप बदल दिया गया था, जिसे बरामद कर लिया गया है।

    चार आरोपी गिरफ्तार

    गिरफ्तार आरोपियों में राकेश बहादुर उर्फ राकू (45), निवासी बिरसानगर जोन नंबर-6, ज्ञानदीप स्कूल के पास; अभिषेक कुमार दास (26), निवासी बारीडीह बस्ती, बागुनहातू डी ब्लॉक, सिदगोड़ा; तबस्सुम खातुन (35), निवासी जुगसलाई महतो पाड़ा रोड, शगुफ्ता होटल के पास और समरेश पॉल उर्फ नन्टू पॉल (48), निवासी टीचर्स कॉलोनी, डिमना रोड, मानगो शामिल हैं।

    Saraikela: चांडिल के गांगूडीह मुख्य कैनाल में बालू लदा आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाल बाल बचा चालक, अवैध बालू खनन पर उठ रहे सवाल?

    पुलिस के मुताबिक राकेश बहादुर के खिलाफ बागबेड़ा और जुगसलाई थाना में डकैती व आर्म्स एक्ट समेत चार मामले दर्ज हैं। अभिषेक कुमार दास के खिलाफ सिदगोड़ा थाना में एक मामला दर्ज है। वहीं समरेश पॉल के खिलाफ परसुडीह और जीआरपी थाना में दो मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

    20 ग्राम सोना बरामद

    पुलिस ने लूटे गए आभूषणों को गलाने के बाद तैयार किए गए चपटे गोलाकार स्वरूप में करीब 20 ग्राम सोना बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    छापामारी दल में सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ त्रिवेदी, मानगो थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद, अनुसंधानकर्ता अमित कुमार-03, संजय कुमार, रविशंकर कुमार, अमर पोद्दार, चंदन कुमार, महेंद्र कुमार, मो. जफर अली, अमित कुमार-02 सहित सशस्त्र बल के मधुसूदन बानरा, उमेश कुमार यादव, बलराम गोप और गृह रक्षक चालक राहुल कुमार शामिल थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    20 ग्राम सोना बरामद Crime News Jharkhand Gold Loot Case Gold Recovered jamshedpur crime news Jamshedpur latest news Jamshedpur news Jamshedpur police jharkhand crime news Loot Case Jamshedpur Mango Crime News Mango Loot Case Mango Police Nityanand Prasad Rishabh Trivedi अभिषेक कुमार दास ऋषभ त्रिवेदी जमशेदपुर क्राइम न्यूज़ तबस्सुम खातुन नित्यानंद प्रसाद पुलिस कार्रवाई महिला को बंधक बनाकर लूट महिला से लूटपाट मानगो अपराध मानगो थाना मानगो लूटकांड राकेश बहादुर लूट के आरोपी गिरफ्तार समरेश पॉल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने पीसीसी पथ निर्माण का किया शिलान्यास

    September 15, 2026

    Saraikela: चांडिल के गांगूडीह मुख्य कैनाल में बालू लदा आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाल बाल बचा चालक, अवैध बालू खनन पर उठ रहे सवाल?

    September 15, 2026

    HAJIPUR NEWS: रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की पहल, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    September 15, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने पीसीसी पथ निर्माण का किया शिलान्यास

    September 15, 2026

    Saraikela: चांडिल के गांगूडीह मुख्य कैनाल में बालू लदा आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बाल बाल बचा चालक, अवैध बालू खनन पर उठ रहे सवाल?

    September 15, 2026

    HAJIPUR NEWS: रेलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग की पहल, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

    September 15, 2026

    CHAKULIA NEWS: मध्य विद्यालय रूपुषकुण्डी में पंखा चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; झारग्राम से चोरी का सामान बरामद

    September 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :गणेश पूजा के पावन अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार, की पूजा-अर्चना

    September 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group