Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :आरटीआई कार्यकर्ताओं को लगातार मिल रही हैं धमकियां
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :आरटीआई कार्यकर्ताओं को लगातार मिल रही हैं धमकियां

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2025Updated:July 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    किसी का हाथ जलाने तो किसी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी.
    आरटीआई कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सरयू राय से मिला, विस में सवाल उठाने का आश्वासन

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के आरटीआई कार्यकर्ताओं को उनके सवालों का जवाब तो नहीं मिल रहा, हां उन्हें धमकाया जरूर जा रहा है। जो भी आरटीआई कार्यकर्ता सवाल पूछता है, उन्हें फोन पर धमकी दी जाती है। किसी को हाथ जलाने की धमकी दी जाती है तो किसी को दुष्परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।

    आरटीआई कार्यकर्ता संघ (केंद्रीय समिति) की तरफ से शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय से मिलने आया और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने श्री राय से मांग की कि इस पूरे प्रकरण को वह विधानसभा में उठाएं। श्री राय ने उनसे कहा कि वह इस सवाल को निवेदन के माध्यम से या फिर शून्यकाल में उठाएंगे।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :मुख्तेश्वर धाम हरिणा में चला स्वच्छता अभियान, विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के साथ खुद लगाया झाड़ू

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    ज्ञापन के अनुसार, आरटीआई कार्यकर्ता संघ के महासचिव कृतिवास मंडल को 18 मई 2025 को रात 10 बज कर 11 मिनट पर एक नंबर से एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। 20 मई को इस धमकी की सूचना उन्होंने एसएसपी को दी लेकिन अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुआ।

    READ MORE :JPSC CSE Final Result: जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 342 अभ्यर्थी सफल, आशीष अक्षत ने किया टॉप

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    ज्ञापन के अनुसार, जादूगोड़ा के आरटीआई कार्यकर्ता सुनील मुर्मू को भी फोन पर धमकी दी गई। उन्हें धमकी एक मुखिया की तरफ से दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों पर बीएनएसएस की धारा 126 के तहत कार्यवाही कर पूरे मामले को ही हल्का कर दिया।

    ज्ञापन में इन लोगों ने मांग की है कि कृतिवास मंडल को धमकाने वाले (कृष्णा कुमार) और पोटका प्रखंड कार्यालय से जुड़े पदाधिकारियों-कर्मियों पर कार्रवाई की जाए। इन्होंने परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार और डिप्टी एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) तौकीर आलम की निष्क्रियता की जांच कराने की भी मांग की।

    प्रतिनिधिमंडल में वरीय सामाजिक कार्यकर्ता पूरबी घोष, कृतिवास मंडल, सुनील मुर्मू, सुलोचना देवी आदि मौजूद थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news आरटीआई कार्यकर्ता ज्ञापन आरटीआई कार्यकर्ता धमकी जमशेदपुर आरटीआई मामला झारखंड विधानसभा में आरटीआई सवाल परसुडीह थाना निष्क्रियता पूर्वी सिंहभूम आरटीआई विवाद पोटका प्रखंड भ्रष्टाचार सरयू राय आरटीआई मुद्दा सामाजिक कार्यकर्ता धमकी सूचना का अधिकार हमला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group