Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :मुख्तेश्वर धाम हरिणा में चला स्वच्छता अभियान, विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के साथ खुद लगाया झाड़ू
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :मुख्तेश्वर धाम हरिणा में चला स्वच्छता अभियान, विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के साथ खुद लगाया झाड़ू

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    विधायक के पहल पर श्रावण में कांवरियों की भीड़ को देखते हुए की गई विशेष सफाई व्यवस्था

    जमशेदपुर (पोटका): कोल्हान के प्रसिद्ध शिवधाम मुक्तेश्वर धाम हरिणा में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह पहल विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में की गई, जिसमें ग्रामीणों के साथ वन विभाग के कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर परिसर समेत आसपास के क्षेत्रों में सफाई कार्य किया गया। खास बात यह रही कि स्वयं विधायक संजीव सरदार ने झाड़ू उठाकर साफ-सफाई में भाग लिया और कार्य की निगरानी भी की।

    READ MORE :गुड़ाबांदा में जंगली हाथी के हमले से एक बुजुर्ग घायल, गांव में दहशत का माहौल

    श्रावण में लाखों कांवरियों के आगमन को देखते हुए की जा रही तैयारी: विधायक

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    इस सफाई अभियान पर विधायक श्री सरदार ने कहा कि श्रावण मास के दौरान प्रत्येक सोमवार समेत अन्य दिनों में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से लाखों कांवरिया एवं श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने यहां पहुंचते हैं। हाल ही में आयोजित हरिणा मेला के बाद मंदिर परिसर में गंदगी फैल गई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह स्वच्छता अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखना आवश्यक है।

    READ MORE :JPSC CSE Final Result: जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 342 अभ्यर्थी सफल, आशीष अक्षत ने किया टॉप

    प्लास्टिक का उपयोग ना करने की अपील, दुकानदारों को दिए निर्देश

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    विधायक ने कहा कि मंदिर परिसर के आसपास दुकानदारों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि वे स्वच्छता बनाए रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें, क्योंकि इससे सबसे अधिक गंदगी फैल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

    इस अभियान के अवसर पर मुखिया सरस्वती मुर्मू, ग्रामप्रधान बज्रांकन दंडपात, पूर्व मुखिया चंका सरदार, सहित भुवनेश्वर सरदार, फूलचंद सरदार, उदय सरदार, गोपीनाथ सरदार, भरत सरदार, दीपक सरदार, बुलु महतो, रतन सरदार, दीपंकर सीट, रमेश दास, चना महाली, अनिरुद्ध नायक, पिंटू नायक, सपन बारीक और बापी भट्टमिश्र सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news कांवरियों के लिए व्यवस्था नॉन प्लास्टिक मंदिर परिसर पोटका धार्मिक स्थल झारखंड मुक्तेश्वर धाम हरिणा विधायक संजीव सरदार श्रावण कांवर यात्रा तैयारी संजीव सरदार विधायक पोटका हरिणा नालसा पंचायत हरिणा मेला 2025 हरिणा शिव मंदिर सफाई हरिणा स्वच्छता अभियान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026
    Recent Post

    RANCHI NEWS: झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए महा-खबर! पहली बार रांची में होगा ‘डूरंड कप’, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का घमासान

    June 22, 2026

    Operation Rail Prahari :रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन रेल प्रहरी’ की महा-सफलता! 123 मोबाइल फोन और चांदी के गहनों के साथ बंगाल का शातिर चोर गिरफ्तार

    June 22, 2026

    PATNA NEWS: बिहार के यात्रियों को महा-सौगात! 27 जून से चलेगी दानापुर-पुणे ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’, देखें रूट और पूरा टाइम-टेबल

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मोतियाबिंद के मरीजों के लिए गुड न्यूज! 11 जुलाई से लगेगा फ्री नेत्र शिविर, आधुनिक ‘ओटी’ में होगा मुफ्त लेंस प्रत्यारोपण

    June 22, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड के वोटर्स ध्यान दें! 30 जून से घर-घर आएंगे BLO, 2026 के लिए बनेगी नई वोटर लिस्ट; जानें किसे देने होंगे डॉक्युमेंट्स

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group