Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :अफवाहों से बढ़ी भीड़, प्रशासन बोला- जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :अफवाहों से बढ़ी भीड़, प्रशासन बोला- जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

    News DeskBy News DeskMay 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने आम लोगों से संयम बरतने की अपील की है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त  राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक  पीयूष पांडेय ने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है। प्रशासन ने कहा कि पैनिक बाइंग यानी अफरातफरी में खरीदारी के कारण हाल के दिनों में पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक दबाव बढ़ा है।

    समाहरणालय में हुई अहम बैठक

    समाहरणालय सभागार में जिला प्रशासन, तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों, पेट्रोल पंप संचालकों और पेट्रोल पंप एसोसिएशन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंडियन ऑयल, एचपी, भारत पेट्रोलियम और जियो के एरिया मैनेजर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

    बैठक में जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता, सप्लाई चेन और उपभोक्ताओं के बीच फैल रही अफवाहों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि बीते दो दिनों में सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी बिक्री दर्ज की गई है, जिसका मुख्य कारण लोगों के बीच फैला भ्रम है।

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    प्रशासन ने लोगों से की अपील

    उपायुक्त  राजीव रंजन ने कहा कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोग किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल खरीदें ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से ईंधन उपलब्ध हो सके।

    उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि वे बोतल या अन्य कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री नहीं करें, ताकि सुरक्षा जोखिम और दुरुपयोग को रोका जा सके।

    सोशल मीडिया की अफवाहों से बचने की सलाह

    वरीय पुलिस अधीक्षक  पीयूष पांडेय ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने से यातायात और कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    तेल कंपनियों ने दिया भरोसा

    तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बैठक में साफ कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त सप्लाई भी सुनिश्चित की जा रही है।

    प्रशासन ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, यू-ट्यूबर और मीडिया संस्थानों से भी अपील की कि वे भ्रामक खबरों के प्रसार से बचें और लोगों तक सही एवं तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाएं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    breaking news jamshedpur Diesel Availability Fuel Stock Update Fuel Supply Chain Fuel Supply Normal Jamshedpur Administration Jamshedpur Diesel Supply Jamshedpur Petrol News Jharkhand Fuel Supply Jharkhand news Hindi Panic Buying News Petrol Availability Petrol Crisis Rumor Petrol Diesel News Hindi Petrol Diesel Stock Petrol Pump Association Petrol Pump News Rajeev Ranjan DC Social Media Rumors SSP Piyush Pandey
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    July 4, 2026

    Weather Alert: IMD ने शनिवार से झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिनों बारिश का अनुमान जताया, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    July 4, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026

    MLA Extortion Call : विधायक को गैंगस्टर प्रिंस खान ने फ़ोन कर धमकाया, मांगी रंगदारी, शिकायत दर्ज

    July 4, 2026

    Weather Alert: IMD ने शनिवार से झारखंड के कई इलाकों में अगले चार दिनों बारिश का अनुमान जताया, ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    July 4, 2026

    Jamshedpur: सोनारी आशियाना गार्डन के शिखर अग्रवाल अमेरिका में आयोजित प्रतिष्ठित ‘सेल 250’ में होंगे शामिल

    July 4, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group